Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Silver Price: एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू बाजार में सोने का भाव 170000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी फिर से 300000 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है।
Gold Silver Price: इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षामंत्री ने इस बात की पुष्टि की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले पर ईरान (US IRAN War Updates) की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ईरान ने कहा है कि वो जोरदार जवाब देंगे। ईरान की प्रतिक्रिया जिस तरह से सामने आई है उससे एक बात तो साफ है कि यह तनाव शायद ही जल्द समाप्त हो जाए। ऐसे में अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है तो उसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिखेगा। आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर के दाम इजाफा देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू बाजार में सोने का भाव 170000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी फिर से 300000 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है।
सोमवार को तेजी के आसार
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहते हैं, “अमेरिका-ईरान तनाव की वजह से अनिश्चितता के दौर में इजाफा होगा। निवेशक ऐसी परस्थिति में सुरक्षित निवेश की तलाश करेंगे। हम सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।”
170000 रुपये तक जा सकता है सोना
अनुज गुप्ता कहते हैं, “COMEX गोल्ड रेट 5300 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके ऊपर जाने पर भारत में सोने का भाव 168000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 170000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है।”
चांदी का भाव फिर से 300000 लाख रुपये तक
शुक्रवार को COMEX सिल्वर रेट 93 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें 95 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रही हैं। एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहते हैं, “अगर COMEX सिल्वर रेट 95 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस करने में सफल रही तब यह फिर से 100 डॉलर प्रति आउंस के स्तर तक पहुंच सकती है। भारत में चांदी की कीमतें फिर से 300000 लाख रुपये के स्तर तक जा सकता है।”
हालिया समय में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली है। हालांकि, उस हिसाब से फरवरी का महीना नहीं बीता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव का दौर जारी रहता है। इसकी कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई वजहें होंती है। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



