Source :- LIVE HINDUSTAN
AI की मदद से फोटो बनाने के लिए सही प्रॉम्प्टस लिखना बहुत जरूरी हैं। प्रॉम्प्टस के जरिए आपको सही जानकारी देने की जरूरत होती है, जिससे आप वैसा ही फोटो बना सकें जिसकी आपको जरूरत है। यहां देखिए 5 कमाल के प्रॉम्प्टस-
आझ यानी 4 मार्च को हर कोई होली सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड है। इस एक्साइटमेंट में चार चांद लगाने के लिए एक बेहतरीन फोटो का क्लिक होना जरूरी है। बहुत से लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। और अपनी हर एक अपडेट को लोगों के साथ शेयर करते हैं। हालांकि, फोन से क्लिक की गई फोटो में कई बार बैकग्राउंड अच्छा नहीं आता तो कभी फोटो का मुख्य एलिमेंट दिखाई नहीं देता। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप अपनी तस्वीर एआई से बनवा लें। होली पर AI से फ्री फोटो बनवाने के लिए 5 कमाल के प्रॉम्प्टस। अगर सही तरह से प्रॉम्प्ट्स लिखते है तो फोटो बिल्कुल असली और सुंदर दिखेगी।
1) कपल के लिए सिंपल होली फोटो प्रॉम्ट्स
होली मनाते हुए एक रोमांटिक भारतीय जोड़ा, एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगा रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं, हवा में गुलाल दिख रहा हो, हल्की धूप पड़ रही है। बेहद वास्तविक, डीएसएलआर क्वालिटी 4के। बिना फेशियल फीचर्स चेंज किए ये फोटो तैयार करें।
2) सफेद कपड़े और होली थीम
सफेद कुर्ता और सफेद सलवार पहने एक रोमांटिक इंडियन कपल जो एक-दूसरे के चेहरों पर धीरे-धीरे गुलाबी और पीले रंग का गुलाल लगा रहा है। फोटो में माथे लगभग एक-दूसरे से छूते हुए मुस्कुरा रहे हैं, उनके चारों ओर रंगीन पाउडर उड़ रहा है। बॉलीवुड फिल्म स्टाइल फोटो में गर्म सुनहरी धूप उच्च विवरण, 8K रिज़ॉल्यूशन।
3) रंग बिरंगी फोटो
पारंपरिक कपड़ों में होली खेलता एक युवा भारतीय जोड़ा, रंग-बिरंगे पाउडर का विस्फोट, सिनेमाई रौशनी, खुशी का भाव और 8K रिजॉल्यूशन में फोटो बनाएं।
4) रोमांटिक माहौल वाली फोटो
होली के रंगों में रंगे एक जोड़े का क्लोज-अप पोर्ट्रेट बनाना है। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हों। सॉफ्ट फोकस बैकग्राउंड के अलावा रोमांटिक माहौल और नेचुरल रौशनी हो। बिना फेशियल फीचर बदलें अल्ट्रा एचडी फोटो बनाएं।
5) हाथ पकड़ा कपल
होली खेलते हुए एक कपल जो हाथ पकड़े हुए है, चारों ओर रंगों की बौछार हो रही है, उत्सव का माहौल है, खुशनुमा वातावरण है, त्वचा का रंग बिल्कुल असली जैसा है। एक 4K फोटो तैयार करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

