Home व्यापार समाचार होली पर मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जानें किसे और कहां

होली पर मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जानें किसे और कहां

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Free LPG Cylinder: दिल्ली में केवल वैध राशन कार्ड धारक परिवार ही पात्र होंगे। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और बिना राशन कार्ड वाले परिवार इस योजना के दायरे से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश में केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवार ही मुफ्त सिलेंडर पाने के हकदार होंगे।

Free LPG Cylinder: होली का त्योहार अब बिल्कुल करीब है और घर-घर में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार के इस मौसम में रसोई का खर्च अक्सर बजट पर भारी पड़ जाता है, खासकर गैस सिलेंडर की। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि सरकारों ने जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दे रही है। जानते हैं किसे और कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा।

दिल्ली सरकार की सौगात: त्योहार पर खाते में पैसे

दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर पात्र परिवारों को सीधा आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इस बार होली पर सीधे आपके बैंक खाते में 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, ताकि आप अपनी सुविधा से गैस सिलेंडर भरवा सकें।

· कितना बजट: सरकार ने इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

· कितनों को होगा फायदा: अनुमान है कि राजधानी के करीब 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवार इसका लाभ उठाएंगे।

· खास बात: अगर आपके घर में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) कनेक्शन है, तो भी आपको यह सहायता राशि मिलेगी। शहर हो या झुग्गी, सभी को समान राहत दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर

वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भी पिछले कई सालों से होली और दिवाली के मौके पर गरीब परिवारों को बड़ी राहत दे रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली महिलाओं को होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

· मकसद: सरकार का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा और त्योहार के समय उनकी रसोई का खर्च कम होगा।

· लाभार्थी: केवल वही परिवार इस योजना का लाभ उठा पाएंगे, जिनका नाम उज्ज्वला योजना में दर्ज है।

कौन नहीं उठा पाएगा लाभ?

अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में केवल वैध राशन कार्ड धारक परिवार ही पात्र होंगे। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और बिना राशन कार्ड वाले परिवार इस योजना के दायरे से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश में केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवार ही मुफ्त सिलेंडर पाने के हकदार होंगे। अगर आप इस योजना से जुड़े नहीं हैं, तो आपको यह लाभ नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए पात्रता

· आवेदक को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी महिला होना आवश्यक है।

· उसी घर में किसी अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनी का कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

· वयस्क महिला को निर्धारित प्रारूप के अनुसार डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन जमा करके गरीब परिवार से संबंधित होना प्रमाणित करना होगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

1. नो योर कस्टमर (केवाईसी) आवेदन पत्र।

2. पहचान प्रमाण (आवेदक की आधार कार्ड की कॉपी)।

3. पते का प्रमाण (केवल तभी जब आधार में दिया गया पता वर्तमान में रहने वाले पते से अलग हो) (प्रवासी आवेदकों के लिए अनुबंध-I के अनुसार स्व-घोषणा)।

4. जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य द्वारा जारी राशन कार्ड या परिवार संरचना प्रमाणित करने वाला अन्य राज्य सरकार का दस्तावेज (प्रवासी आवेदकों के लिए अनुबंध-I के अनुसार स्व-घोषणा)।

5. आवेदक और क्रमांक 4 में दिए गए दस्तावेज में शामिल वयस्क परिवार के सदस्यों की आधार कार्ड की कॉपी।

6. बैंक खाता विवरण (पासबुक की कॉपी / कैंसिल चेक)।

7. डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन

आवेदक अपनी पसंद के किसी भी distributor के पास आवेदन जमा करके या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनुरोध भेजकर आवेदन कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN