Source :- LIVE HINDUSTAN
होली पर खाने पीने की तमाम आइटम तैयार की जाती हैं। लेकिन अगर आप घर पर रहकर कुछ टेस्टी और नया ट्राई करना चाहते हैं तो पल्स टॉफी और हाजमोला से एक ड्रिंक तैयार करें। ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सीखिए, इसकी रेसिपी-
होली पार्टी होस्ट करने पर सबसे ज्यादा कंफ्यूजन यही रहता है कि खाने के मेन्यू में किन चीजों को शामिल करें और किन चीजों से बचें। बहुत से लोग इस पार्टी में ड्रिंक मेन्यू बहुत अच्छा रखना चाहते हैं ताकि तेज धूप में हर कोई हाइड्रेटेड रहे और रिफ्रेश भी महसूस करें। इस तरह की फीलिंग के लिए आप पल्स टॉफी और हाजमोला से बनने वाली इस ड्रिंक को ट्राई कर सकते हैं। ये एक वायरल ड्रिंक है जिसे आप इस होली एक बार बनाकर पिएं।
वायरल ड्रिंक को बनाने की सामग्री
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कम से कम 15 से 20 हाजमोला, 15 से 20 पल्स टॉफी, पसंद की सॉफ्ट ड्रिंक, बर्फ के टुकड़े, नींबू के स्लाइस और सर्व करने के लिए पुदीना पत्ती।
ड्रिंक बनाने की विधि
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले टॉफी और हाजमोला का पाउडर बनाना होगा। इसके लिए एक अखली में हाजमोला और पल्स टॉफी को डालें और अच्छे से कूट लें। जब इन दोनों चीजों का एक महीन पाउडर तैयार हो जाए तब इस पाउडर को एक प्लेट में निकालें।अब सर्व करने के लिए ग्लास तैयार करें। इसके लिए ग्लास के किनारे पर नींबू लगाएं और मसाले की प्लेट पर इसे रख दें ताकी मसाले की कोटिंग ग्लास के किनारे पर हो जाए। अब नींबू की पतली-पतली स्लाइस करें और फिर ग्लास में डालें। अब बर्फ के टुकड़े और टॉफी के पाउडर का एक छोटा चम्मच ग्लास में डालें। अंत में अपनी पसंद की कोल्ड ड्रिंक से ग्लास भरें और फिर पुदीना की पत्ती को ऊपर रखकर सर्व करें। ये मजेदार ड्रिंक का स्वाद अपने सभी मेहमानों को जरूर चखाएं।
रेसिपी-रेसिपीरेसर
टिप
इस ड्रिंक को बनाने के लिए टॉफी और हाजमोला का महीन पाउडर बनाएं। अगर से बारीक नहीं होगा तो स्वाद में गड़बड़ हो सकती है।
किसी भी चीज की प्रेजेंटेशन जरूरी है इसलिए ग्लास पर मसाला लगाएं। ये पसंद न हो तो ग्लास पर आधे नींबू का स्लाइस काट कर लगाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
