Home  लाइफस्टाइल समाचार होली पर नहीं बना पाएं हैं पापड़-गुजिया तो ट्राई करें टॉफी समोसा,...

होली पर नहीं बना पाएं हैं पापड़-गुजिया तो ट्राई करें टॉफी समोसा, बेहद क्रिस्पी सॉफ्ट है रेसिपी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टॉफी समोसा बच्चों की पार्टियों और शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन स्नैक है। इसका आकार टॉफी जैसा होता है, जो इसे दिखने में आकर्षक और खाने में बहुत क्रिस्पी बनाता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा।

Toffee Samosa Recipe : होली पार्टी को मस्ती और जायके से भरने के लिए घर की महिलाएं कई दिन पहले से ही होली स्नैक बनाने की तैयारियों में जुट जाती हैं। रंगों से भरे इस त्योहार की पहचान गुजिया और ठंडाई लगभग हर घर में बनाकर खाई जाती है। हालांकि रंग खेलते हुए ज्यादा मीठा खाने के बाद अकसर कुछ नमकीन खाने की क्रेविंग तेज होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस क्रेविंग को शांत करने के लिए होली की शाम चाय के साथ सिंपल आलू समोसा ऑर्डर करके या बनाकर खाते हैं तो इस बार इस बोरिंग ट्रेंड को पीछे छोड़िए और ट्राई करें क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा। टॉफी समोसा बच्चों की पार्टियों और शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन स्नैक है। इसका आकार टॉफी जैसा होता है, जो इसे दिखने में आकर्षक और खाने में बहुत क्रिस्पी बनाता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा।

क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा बनाने के लिए सामग्री

क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा की बाहरी परत तैयार करने के लिए

-डेढ़ कप मैदा

-2 चम्मच गरम तेल (मोयन के लिए)

-आधा चम्मच अजवायन

-नमक स्वादानुसार

समोसे की स्टफिंग तैयार करने के लिए

-3-4 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)

-आधा कप उबले मटर

-बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च

-मसाले (लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, भुना जीरा पाउडर)

-पानी (आटा गूंथने के लिए)

-तलने के लिए तेल

क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा बनाने का तरीका

क्रिस्पी आलू टॉफी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले समोसे का आटा तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले मैदे में नमक, अजवायन और गरम तेल डालकर हाथों से तब तक मिलाएं जब तक कि मैदा मुट्ठी में बंधने न लगे। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर उससे सख्त आटा गूंथने के बाद ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें। अब समोसे की चटपटी स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करके उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। इसके बाद पैन में उबले हुए आलू, मटर और सारे सूखे मसाले डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। आखिर में हरा धनिया डालकर मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।

टॉफी का आकार दें- आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर उन्हें अंडाकार बेल लें। अब इस बेली हुई पूरी के बीच में लंबाई में एक चम्मच स्टफिंग रखें। अब पूरी को ऐसे रोल करें कि स्टफिंग अंदर छुप जाए। अब दोनों किनारों को टॉफी के रैपर की तरह उंगलियों से दबाकर सील करके किनारों पर कांटे से डिजाइन बनाएं ताकि यह बिल्कुल टॉफी जैसा दिखे।

फ्राई करें- एक कड़ाही में तेल गरम करें। इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा उबलता हुआ न हो। समोसों को लो टू मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से ये अंदर तक पकेंगे और लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN