Source :- LIVE HINDUSTAN
Holi Travel 2026: रंगों के त्योहार होली का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस साल ये त्योहार हफ्ते के बीच में है, और बहुत से लोग मिड वीक ट्रेवल प्लान बनाने का सोच रहे हैं। ऐसे में यहां उन जगहों के बारे में जानें जिन्हें लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं।
होली का त्योहार कुछ दिन में आने वाला है। इस त्योहार की तैयारियां हर तरफ खूब धूम-धाम से हो रही हैं। बात करें मथुरा की तो वहां होली का सेलिब्रेशन बसंत पंचमी से ही शुरू हो गया है। मथुरा-वृंदावन में होली की रौनक अलग ही होती है। 40 दिन तक चलने वाले रंगोत्सव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस साल होली हफ्ते के बीच में है और ऐसे में बहुत से लोग लॉन्ग वीकेंड ट्रैवल प्रोग्राम बना रहे हैं। ऐसे में होली मनाने के लिए लोग घूमने फिरने की जगहों की तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी होली पर घूमने की जगहों की तलाश कर रहे है। तो यहां हम उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन जगहों की होली लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं।
1) होली पार्टी के लिए बेस्ट प्लेसिस
जोशिली होली पार्टी की तलाश कर रहे लोग पुष्कर, हम्पी और गोवा के बारे में सर्च कर रहे हैं। मजेदार होली सेलिब्रेशन के लिए ये बेस्ट प्लेस हैं। पुष्कर स्क्वायर पार्टी के लिए मशहूर है, यहां लोग स्ट्रीट पर होने वाले होली सेलिब्रेशन का मजा लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं। होली सेलिब्रेशन देखने के लिए यहां खूब विदेशी यात्री भी आते हैं। इसके अलावा साउथ का हम्पी शहर भी होली सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। वैसे तो दक्षिण भारत में होली सेलिब्रेशन नहीं होता लेकिन हम्पी में रंगोत्सव का मजा अलग है। होली पर गोवा में शिग्मो फेस्टिवल होता है। इस दौरान गोवा के बीच पर लोग खास मजा करते हैं।
2) रॉयल और कल्चरल होली
रॉयल और कल्चरल होली सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर, आनंदपुर साहिब जैसी जगहों पर लोग जाना पसंद करते हैं। उदयपुर में लोग सिटी पैलेस में होने वाले शाही होलिका दहन सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं, जहां मेवाड़ का शाही परिवार घोड़ों के साथ एक भव्य जुलूस निकालता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब में लोग होला मोहल्ला में शामिल होते हैं। होली के ठीक बाद आप इसमें सिख मार्शल आर्ट, घुड़सवारी और नकली लड़ाइयों को देखना चाहते हैं।
3) वाराणसी और मथुरा भी हैं लिस्ट में शामिल
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर श्मशान होली को देखने लोग जाना चाहते हैं। यहां श्रद्धालु भस्म से होली खेलते हैं। इसके अलावा मथुरा की होली के बारे में भी लोग खूब सर्च कर रहे हैं। मथुरा में होने वाली 40 दिन की होली का आनंद लेने लोग दूर-दूर से जाते हैंं। होली सेलिब्रेशन के लिए ये जगह बेस्ट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
