Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/Holi_Songs_1772550392020_1772550399512.jpgहोली पर ढिकचिक करते बॉलीवुड गानों का तो जलवा रहता ही है, लेकिन देसी फोक सॉन्ग्स की अपनी वाइब है। तो चलिए जानते हैं उन 5 देसी फोक सॉन्ग्स के बारे में, जिन्हें होली पर जमकर प्ले किया जाता है।
होली का त्योहार हो और घर-आंगन में लोकगीत न गूंजें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड के गाने पार्टियों और सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े स्पीकर्स पर खूब बजते ही हैं, लेकिन असली मस्ती तो उन गानों में आती है जो हमारी मिट्टी से जुड़े हैं। तो चलिए जानते हैं देसीपन से लबरेज उन होली लोकगीतों के बारे में जिन्हें यूट्यूब म्यूजिक पर सबसे ज्यादा बार प्ले किया गया है। गावों के साथ-साथ ये गाने शहरों में भी खूब सुने जाते हैं। लिस्ट में ब्रज के गानों से लेकर भोजपुरी और मैथिली फोक सॉन्ग्स तक शामिल हैं।
फागुन के दिन चार – राजस्थानी लोकगीत
राजस्थान की होली की अपनी है। ‘फागुन के दिन चार’ गाना हमें सिखाता है कि जिंदगी छोटी है और इसे खुशी-खुशी रंगों के साथ बिताना चाहिए। इस गाने की रिदम इतनी जबरदस्त है कि आपके पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे। यह राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर दिल्ली-मुंबई के ड्राइंग रूम्स तक खूब सुना जाता है।
पीली लुगड़ी – मीणावाटी लोकगीत
राजस्थान के गांवों से निकला यह गाना पूरे उत्तर भारत में धूम मचा चुका है। ‘पीली लुगड़ी’ का मतलब है पीला दुपट्टा। वक्त के साथ यह गाना गांव से निकलकर शहरों में भी खूब बजाया जाने लगा है। हम यहां पर इसका ऑरिजनल वर्जन शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसका रीमेक और डीजे वर्जन ज्यादा पॉपुलर है।
आज बिरज में होरी रे रसिया – ब्रज लोकगीत
यह गाना होली के गीतों का राजा माना जाता है। मथुरा और वृंदावन की गलियों से निकला यह लोकगीत भगवान कृष्ण और राधा की होली का वर्णन करता है। इसकी धुन इतनी शांत और सुरीली है कि इसे सुनते ही आप भक्ति और मस्ती के सागर में डूब जाएंगे। गांव हो या शहर, इस गाने के बिना होली की पूजा और उत्सव की शुरुआत नहीं होती।
जोगीरा सा रा रा रा – भोजपुरी फगुआ
यूपी और बिहार की होली इसके बिना अधूरी है। ‘जोगीरा सा रा रा रा’, अब यह कोई नहीं रहा बल्कि एक पूरी परंपरा बन चुकी है। इस गाने को फगुआ कहा जाता है। इसमें ढोलक और झाल की थाप पर लोग एक-दूसरे को छेड़ते हैं और अंत में ‘सा रा रा रा’ का जयकारा लगाते हैं।
होली खेलें मसाने में – बनारसी लोकगीत
यह दुनिया का सबसे अनोखा होली गीत है। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख से खेली जाने वाली होली का इसमें वर्णन है। भगवान शिव अपने गणों के साथ श्मशान में होली खेलते हैं, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह गाना न केवल गाँवों में बल्कि अब सोशल मीडिया रील और शहरों में भी ‘कल्ट’ बन चुका है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



