Source :- LIVE HINDUSTAN
Post Holi Skin Hair Care Tips : अगर आप भी त्योहार के बाद चेहरे पर लगे होली के पक्के रंग साफ करना चाहते हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए टिप्स के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होली का रंग साफ करने के 2 और हैक्स ट्राई कर सकते हैं।
Easy Hacks To Remove Holi Colours From Face : होली के चटख रंग खेलते समय जितनी खुशियां देते हैं, त्योहार के बाद उन्हें चेहरे से छुड़ाना उतना ही बड़ा सिरदर्द होता है। ऐसे में फोर्टिस की डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) डॉ ओशीन अग्रवाल सलाह देती हैं कि होली के ‘पक्के’ रंगों को हटाते समय अपनी कोमल त्वचा और बालों को नुकसान न पहुंचाएं। लोग अकसर त्वचा पर लगे होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए चेहरे को रगड़ने या कठोर साबुन का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी (Natural Barrier) खत्म हो सकती है और व्यक्ति को चेहरे पर जलन, लालिमा और मुंहासे जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। अगर आप भी त्योहार के बाद चेहरे पर लगे होली के पक्के रंग साफ करना चाहते हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए टिप्स के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होली का रंग साफ करने के 2 और हैक्स ट्राई कर सकते हैं।
चेहरे से होली का रंग साफ करने के टिप्स
त्वचा के लिए: रगड़ें नहीं, नमी का सहारा लें
डॉ ओशीन अग्रवाल कहती हैं कि चेहरे पर लगा होली का रंग जोर से रगड़कर साफ करने से बचें। इसकी जगह रंग हटाने के लिए किसी माइल्ड क्लेंजर का उपयोग करते हुए धीरे-धीरे चेहरे पर लगे रंग को हटाएं। डबल क्लेंजिंग इसमें आपकी मदद कर सकती है। इसके बाद त्वचा को शांत करने के लिए मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं। यदि लालिमा या खुजली हो, तो त्वचा विशेषज्ञ द्वारा सुझाई गई क्रीम का उपयोग करें। कुछ दिनों तक एक्सफोलिएशन से बचें।
बालों की देखभाल- बालों से होली का रंग साफ करने के लिए पहले सादे पानी से अच्छी तरह धोएं, फिर हल्के सल्फेट-फ्री शैम्पू से साफ करें और उसके बाद डीप कंडीशनर या हेयर मास्क लगाएं। कुछ दिनों तक हीट स्टाइलिंग से बचें।
सोशल मीडिया पर वायरल होली का रंग उतारने के हैक्स
दही और नींबू का रस- होली के बाद त्वचा से रंग हटाने के लिए बेसन, दही और नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर एक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। यह पेस्ट त्वचा पर लगे जिद्दी, गहरे और पक्के दागों को सुरक्षित रूप से हटाता है। यह मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, पोषण देता है और दागों को हल्का करता है। बहुत जिद्दी दागों के लिए, शैम्पू और नींबू के रस में इनो मिलाएं। यह पक्के रंगों को जल्दी से तोड़ देता है।
दूसरा वायरल टिप-
इस टिप को फॉलो करने के लिए आपको एक गीले सूते कपड़े में एक चम्मच नारियल का तेल डालना है। अब इस कपड़े से चेहरे को बिना रगड़े त्वचा पर लगा रंग साफ करें। इसके बाद एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद लेकर इसकी एक मोटी परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे और गर्दन की स्क्रबिंग करें। आप देखेंगे कि होली का रंग साफ होने लगा है। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब आप चेहरे पर अच्छा सा हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं।
तीसरा वायरल टिप-
सबसे पहले किसी कपड़े से चेहरे और हाथों पर लगा सूखा रंग साफ कर लें। इसके बाद हाथों पर नारियल तेल से 10 मिनट मालिश करें। चेहरे की मालिश बेबी ऑयल से करके चेहरा कपड़े से साफ कर लें। अब चेहरे से रंग साफ करने के लिए फेस स्क्रब और मास्क बनाएं। इसके लिए आपको बेसन, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और दूध लेना है। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट सूखने दें। फिर हल्के हाथ से रगड़ते हुए चेहरा धोकर साफ कर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



