Home विश्व समाचार होर्मुज स्ट्रेट बंद करवाने वाले को मार गिराया, युद्ध के बीच इजरायली...

होर्मुज स्ट्रेट बंद करवाने वाले को मार गिराया, युद्ध के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरानी नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में हुए एक हमले में मारे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमने IRGC नौसेना के कमांडर को मार गिराया। होमुर्ज स्ट्रेट को बंद करवाने का नेतृत्व भी इसी ने किया था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान में होर्मुज स्ट्रेट बंद करवाने वाले को मार गिराया गया है। नेतन्याहू ने बताया कि ईरानी नौसेना के कमांडर की इजरायली हमले में मौत हो गई है। पिछले महीने शुरू हुए युद्ध के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव तब और बढ़ गया, जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया। इसी समुद्री रास्ते से दुनिया का 20 फीसदी तेल कारोबार होता है। कई दिनों से यह बंद पड़ा है, जिसकी वजह से तेल संकट पैदा हो गया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में हुए एक हमले में मारे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, “हम ईरानी आतंकवादी शासन के ठिकानों पर जोरदार हमले करना जारी रखे हुए हैं। कल रात, हमने IRGC नौसेना के कमांडर को मार गिराया। इस व्यक्ति के हाथ बहुत से लोगों के खून से रंगे हुए थे। होमुर्ज स्ट्रेट को बंद करवाने का नेतृत्व भी इसी ने किया था। यह हमारे और हमारे मित्र, अमेरिका के बीच सहयोग का एक और उदाहरण है, जिसका साझा लक्ष्य युद्ध के उद्देश्यों को प्राप्त करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम पूरी ताकत से, ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए हैं।” उन्होंने इस ऑपरेशन को हमारे और हमारे सहयोगी, अमेरिका के बीच, हमारे साझा युद्ध उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में सहयोग का एक और उदाहरण बताया। गुरुवार को ईरान और लेबनान से मिसाइलों, रॉकेटों और ड्रोन हमलों की लहरों ने पूरे इजरायल में सायरन बजा दिए, जिससे लोगों को दोपहर तक कई बार शेल्टर में छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा। चिकित्सकों और बचाव सेवाओं ने बताया कि गुरुवार को इन हमलों में इजरायल में कम से कम दस लोग घायल हुए, और देश भर में कई जगहों पर हमले हुए।

इससे पहले, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने घोषणा की थी कि एक इजरायली हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारे गए हैं। काट्ज ने एक वीडियो बयान में कहा, “कल रात, एक सटीक और घातक ऑपरेशन में, IDF ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना के कमांडर तंगसिरी को, नौसेना कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर मार गिराया।” उन्होंने यह भी बताया कि वह व्यक्ति जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के लिए बारूदी सुरंगें बिछाने और उसे अवरुद्ध करने के आतंकवादी ऑपरेशन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था, उसे उड़ा दिया गया और मार गिराया गया।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN