Home टेक न्यूज़ हैरी पॉटर पसंद करने वालों के लिए Redmi का तोहफा, खास थीम...

हैरी पॉटर पसंद करने वालों के लिए Redmi का तोहफा, खास थीम वाला लिमिटेड एडिशन फोन

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाओमी ने अपनी होम कंट्री चीन में Redmi Turbo 4 Pro का लिमिटेड एडिशन मॉडल पेश किया है। इस डिवाइस पर हैरी पॉटर थीम दी गई है और कस्टम एक्सेसरीज भी दिए गए हैं।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 April 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
हैरी पॉटर पसंद करने वालों के लिए Redmi का तोहफा, खास थीम वाला लिमिटेड एडिशन फोन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की ओर से अक्सर यूनीक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन्स पेश किए जाते हैं और अब कंपनी हैरी पॉटर पसंद करने वालों के लिए बढ़िया डिवाइस लेकर आई है। Redmi Turbo 4 Pro limited edition को खास हैरी पॉटर थीम वाले फोन के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी होम-कंट्री में लेकर आई है। इसमें खास यूनीक थीम और बिल्ड ऑफर किया जा रहा है।

Redmi Turbo 4 Pro के स्टैंडर्ड वर्जन का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16 से मिलता-जुलता है और इसमें फ्लैट ग्लास-मेटल सैंडविच डिजाइन दिया गया है। इस डिवाइस को चीन में 1,999 युआन (करीब 23,436 रुपये) कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन का लिमिटेड एडिशन मॉडल फिलहाल केवल चीन में खरीदा जा सकता है और इसके बाकी मार्केट्स में पेश किया जाना फिलहाल तय नहीं है।

ये भी पढ़ें:Xiaomi लाया भारत में बनी धांसू स्मार्टवॉच, कीमत 2000 रुपये से कम

बात परफॉर्मेंस की करें तो Redmi Turbo 4 Pro में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस मिलेगी। यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस डिवाइस में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। इस डिवाइस का हाई-एंड वेरियंट 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑफर करता है।

इन वजहों से खास है हैरी पॉटर एडिशन

स्पेशल हैरी पॉटर एडिशन में खास पैकेजिंग दी गई है और इसमें कस्टम हैरी पॉटर थीम वाला बैक पैनल भी दिया गया है। इसके कैमरा एरे में भी खास डिजाइन मिल रहा है। इसके अलावा बात एक्सेसरीज की करें तो हैरी पॉटर थीम को मैच करता हुआ कस्टम केस, SIM इजेक्टर पिन, बॉक्स, चार्जर और डॉक्यूमेंटेशन सब मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:वाह! Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर सीधे 4000 रुपये की छूट, ये मॉडल्स सस्ते

हालांकि, भारत में ग्राहक इस डिवाइस को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरियंट को भारतीय मार्केट Poco F7 के नाम से पेश किया जा सकता है और यह फोन मिडरेंज सेगमेंट का ही हिस्सा बनाया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN