Source :- LIVE HINDUSTAN
ट्राइटन वाल्व्स ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।
मल्टीबैगर कंपनी ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड दूसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3599.95 रुपये पर बंद हुए हैं।
147% बढ़ा है ट्राइटन वाल्व्स का मुनाफा
ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 147 पर्सेंट बढ़ा है। मल्टीबैगर कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2.64 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.07 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 36.1 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 1.94 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। ट्राइटन वाल्व्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.6 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 152.75 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 121.65 करोड़ रुपये था।
दूसरी बार बोनस शेयर बांट रही है कंपनी
ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड (Triton Valves Limited) अपने शेयरधारकों को दूसरी बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2010 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे थे। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड, ऑटोमोटिव टायर वाल्व्स में मार्केट लीडर है। इसके अलावा, कंपनी एयर कंडीशनिंग, हाइड्रॉलिक्स और एयरोस्पेस को कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है।
227% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड (Triton Valves) के शेयर पिछले 5 साल में 227 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2021 को 1102.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 को 3599.95 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड के शेयरों में 162 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4364 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2522 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



