Home विश्व समाचार हर मौत का लेंगे बदला, जरूरत पड़ी तो खोलेंगे नए मोर्चा; इजरायल-अमेरिका...

हर मौत का लेंगे बदला, जरूरत पड़ी तो खोलेंगे नए मोर्चा; इजरायल-अमेरिका पर भड़के मोजतबा खामेनेई

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले संदेश में ही अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हालिया हमलों में मारे गए ईरानियों की हर मौत का बदला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष के नए मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले संदेश में ही अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हालिया हमलों में मारे गए ईरानियों की हर मौत का बदला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष के नए मोर्चे भी खोले जा सकते हैं। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित इस लिखित संदेश को एक महिला एंकर ने पढ़कर सुनाया।

इसमें खामेनेई ने कहा कि ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा और यह देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक बदले की कार्रवाई का एक हिस्सा शुरू हो चुका है, लेकिन जब तक यह पूरी तरह पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह ईरान की प्राथमिकता बना रहेगा।

नए मोर्चे खोलने की चेतावनी

अपने संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की सैन्य रणनीति केवल रक्षात्मक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो मौजूदा संघर्ष के दौरान अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा, जहां से ईरान के खिलाफ हमले किए जा रहे हैं।

होर्मुज पर दबाव की रणनीति

खामेनेई ने अपने बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने के दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दुश्मनों पर दबाव बनाने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।

अपने संदेश में ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने क्षेत्र में सक्रिय ‘प्रतिरोध मोर्चे’ के लड़ाकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने यमन के हूती विद्रोहियों, लेबनान के हिजबुल्लाह और इराक के सहयोगी समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी ईरान के साथ खड़े हैं। खामेनेई ने कहा कि मैं प्रतिरोध मोर्चे के लड़ाकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

बढ़ते युद्ध के ईरान के नए नेता का बयान

गौरतलब है कि मोजतबा खामेनेई का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का संघर्ष 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में तनाव चरम पर है। उन्होंने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह सर्वोच्च नेता का पद संभाला है, जिनकी अमेरिका और इजरायल के हमलों में मौत हो गई थी।

हालांकि अपने संदेश में मोजतबा खामेनेई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह इस समय कहां हैं। कुछ रिपोर्टों में उनके घायल होने की भी चर्चा सामने आई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN