Source :- LIVE HINDUSTAN
How to Buy Gold Online: इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 11 हजार रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 मार्च को 1.58 लाख रुपए पर था। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन गोल्ड खरीद सकते हैं।
How to Buy Gold Online: सोने की कीमतें कुछ समय पहले तक पीक पर थीं, लेकिन ईरान-इराक से बीच चल रहे युद्ध के कारण इसकी कीमतों में निरमी बनी हुई है। इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्ते भर में 11 हजार रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 मार्च को 1.58 लाख रुपए पर था। कई लोग इसे खरीदारी और निवेश करने के लिए सही समय मान रहे हैं।
अगर आप भी गोल्ड खरीदने या उसमें निवेश करने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि कहीं जाना न पड़े, घर बैठे ही सारा काम हो जाए, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन गोल्ड खरीद सकते हैं। दरअसल, ऑनलाइन गोल्ड खरीदने के कई फायदे भी हैं, जैसे कि मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता और आपको एकदम खरा सोना यानी 99.99% प्योर गोल्ड मिल जाता है, जिसे आप जब चाहे बेच सकते हैं।
सबसे पहले जान लीजिए डिजिटल गोल्ड क्या है?
यह ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट है, जो निवेशक को डिजिटल रूप में सोना खरीदने, बेचने और होल्ड करने की अनुमति देता है। जब कोई डिजिटल गोल्ड खरीदता है तो उसके बराबर की फिजिकल गोल्ड की मात्रा विक्रेता कंपनी की ओर से सुरक्षित रखी जाती है। देश में कई प्रमुख प्लेटफॉर्म हैं, जो डिजिटल गोल्ड की सुविधा प्रदान करते हैं। इनमें एमएमटीसी-पीएएमपी, सेफगोल्ड और ऑगमॉन्ट शामिल हैं। अन्य डिजिटल वॉलेट, फिनटेक ऐप और स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियां भी इन्हीं के माध्यम से डिजिटल गोल्ड उपलब्ध कराती हैं। आप गूगल पे, फोन पे और पेटीएम के जरिए भी गोल्ड खरीद सकते हैं।
PhonePe से ऐसे खरीदें डिजिटल गोल्ड
आप घर बैठे फोनपे ऐप से भी गोल्ड खरीद सकते हैं। देखें स्टेप्स
– सबसे पहले PhonePe ऐप ओपेन करें।
-अब सबसे ऊपर दिख रहे Gold Utsav बैनर पर टैप करें।
-इसके बाद आपको ग्राम में वजन या कीमत के हिसाब से गोल्ड खरीदने का विकल्प मिलेगा।
-आपको रकम या वजन चुनते हुए भुगतान करना होगा। कैशबैक चाहिए तो कम से कम 1,000 रुपये का गोल्ड जरूर खरीदें।
-आखिर में Proceed पर टैप करें और भुगतान करें।
Paytm पर ऐसे खरीदें डिजिटल गोल्ड
आप सबसे पॉपुलर पेमेंट ऐप में से एक पेटीएम से भी घर बैठे सोना खरीद सकते हैं। देखें स्टेप्स..
– सबसे पहले Paytm ऐप ओपेन करें।
– अब सबसे ऊपर दिए गए सर्च आइकन पर टैप करें।
– आपको Gold लिखकर सर्च करना है और Paytm Gold पर टैप करना होगा।
– डेडिकेटेड सेक्शन ओपेन होते ही आपको गोल्ड की लाइव कीमत दिख जाएगी।
– यहां आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे Save Daily और Buy Lumpsum।
– आप सुविधा अनुसार अमाउंट डालकर, भुगतान करके गोल्ड खरीद सकते हैं।
– भुगतान करते हैं गोल्ड आपके अकाउंट में ऐड हो जाएगा। आप चाहें तो इसे डिजिटल रख सकते हैं या फिर कॉइन/बिस्किट की शक्ल में अपने घर पर इसकी डिलिवरी ले सकते हैं।
Google Pay से गोल्ड खरीदने का तरीका
गूगल पे से भी गोल्ड खरीदना बेहद आसान है, देखें स्टेप्स…
– अपने फोन में Google Pay ऐप ओपेन करें।
– इसके बाद सर्च बार में Gold Locker लिखकर सर्च करें।
– Gold Locker पर टैप करने के बाद Buy Gold का विकल्प भी मिलेगा।
– कीमत के हिसाब से जितना सोना खरीदना हो, उसका चुनाव करते हुए आखिर में UPI के जरिए भुगतान कर दें और गोल्ड आपके लॉकर में सेव हो जाएगा।
Tanishq
तनिष्क भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड में से एक है। आप सीधे इसका ऐप डाउनलोड करते भी गोल्ड खरीद सकते हैं। यह ब्रांड सेफगोल्ड द्वारा समर्थित है, जिसमें सेफगोल्ड के जरिए सोने की जमा राशि की गारंटी मिलती है। डिजिटल गोल्ड को Tanishq के फिजिकल आउटलेट्स पर बिना किसी परेशानी के रिडीम किया जा सकता है।
डिजिटल गोल्ड खरीदते समय भी सावधान रहें
कोई भी फैसला आंख बंद करके न लें। बेहतर होगा कि केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से खरीदें। शर्तें और शुल्क ध्यान से पढ़ें। सर्टिफिकेट और शुद्धता जांचें। स्टोरेज के नियम समझें और भुगतान करने के लिए सुरक्षित तरीके का ही इस्तेमाल करें।
सेबी की चेतावनी
कई मोबाइल ऐप छोटे निवेशकों को 100 से शुरू होने वाले सोने के निवेश के नाम पर लुभा रहे हैं। सेबी ने स्पष्ट किया कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पाद, सेबी द्वारा नियंत्रित गोल्ड स्कीम्स से पूरी तरह अलग हैं। ये न तो किसी सिक्योरिटी के रूप में अधिसूचित हैं और न ही कमॉडिटी डेरिवेटिव के तहत आते हैं। भारतीय बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों को सतर्क किया है कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड को सोने में निवेश का आसान विकल्प बताकर बढ़ावा दे रहे हैं। कई मोबाइल ऐप छोटे निवेशकों को 100 से शुरू होने वाले सोने के निवेश के नाम पर लुभा रहे हैं।
सेबी ने स्पष्ट किया कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पाद, सेबी द्वारा नियंत्रित गोल्ड स्कीम्स से पूरी तरह अलग हैं। ये न तो किसी सिक्योरिटी (सुरक्षा निवेश) के रूप में अधिसूचित हैं और न ही कमॉडिटी डेरिवेटिव (वायदा कारोबार) के तहत आते हैं। यानी ये सेबी के नियामक दायरे से बाहर हैं। ऐसे में इनमें निवेश करने वाले निवेशकों को कई तरह के जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि सेबी ने जनता को आगाह किया है कि डिजिटल गोल्ड में निवेश सोच-समझ कर ही करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


