Home  लाइफस्टाइल समाचार स्टार्ट हो गई हैं गर्मी की छुट्टियां, ये हैं बच्चों से कराने...

स्टार्ट हो गई हैं गर्मी की छुट्टियां, ये हैं बच्चों से कराने के लिए 5 बेस्ट एक्टीविटी

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

5 Summer Activities for kids in summer vacation at home: बच्चों के एक्जाम खत्म और छुट्टियां शुरू, पूरे दिन मोबाइल-टीवी में बच्चे का दिन बीत रहा तो ये 5 सिंपल एक्टीविटी को बच्चे को कराएं। सीखने के साथ बच्चे का दिन भी रहेगा बिजी।

मार्च के बीतने के साथ ही बच्चों के स्कूल में फाइनल एक्जाम में भी ओवर हो रहे। साथ ही बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी स्टार्ट हो रही। अब नये सेशन स्टार्ट होने, स्कूल खुलने और स्टडी शुरू होने तक बच्चे पूरी तरह फ्री होते हैं और पूरा टाइम गेम खेलते हैं और मोबाइल चलाते हैं। जिससे ना केवल फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी असर होता है। बच्चों को इन गर्मी की छुट्टियों में कुछ प्रोडक्टिव करवाना चाहते हैं, जिससे वो बेसिक काम की चीजें सीख सकें और उनके बिहेवियर में भी कुछ अच्छी चीजें ऐड हो सकें। पैरेंट्स होकर आप भी परेशान हैं तो ये कुछ एक्टीविटी आपके काम आ सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रूम रिऑर्गनाइज्ड

अपने बच्चे को रूम ऑर्गनाइज्ड करने को बोलें। उससे कहें कि वो अपने रूम को डेकोरेट करके दिखाएं। सेपरेट रूम नहीं है तो जहां पर वो स्टडी करता है उससे बोलें कि वो कमरे में अपने लिए नया स्टडी कॉर्नर सेलेक्ट कर उसे ऑर्गनाइज करें, डेकोरेट करें। ऐसा करने से बच्चे का ना केवल टाइम क्रिएटिविटी में स्पेंड होगा बल्कि वो ओनरशिप फील करेगा और डिसीजन मेकिंग डेवलप कर पाएगा।

10 मिनट फिटनेस चैलेंज

बच्चा अगर घर के बाहर खेलने नहीं जाता तो रोजाना उसे घर में ही 10 मिनट का फिटनेस चैलेंज दें। स्किपिंग, पुशअप्स, सिटअप्स या फिर कोई गेम से जुड़ी एक्टीविटी। इस फिटनेस चैलेंज की मदद से बच्चे को किसी भी गेम को खेलने के लिए उत्साहित करें। बच्चे का माइंड मोबाइल-टीवी से डायवर्ट होगा और वो इन गेम्स को खेलने में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाएगा।

फैमिली मेंबर के साथ मिलकर एक स्किल सीखना

बच्चे को बोलें कि वो हर दिन घर के फैमिली मेंबर से एक गुड स्किल सीखना। मम्मी से कोई डिश सीखें या जो भी मम्मी की स्किल हो उसे सीखें। साथ ही पापा, भाई-बहन, दादी, दादा हर फेमिली मेंबर से किसी ना किसी स्किल को हर दिन सीखने के लिए बोलें।

बच्चे से मेमोरी बुक बनाने को बोलें

बच्चे को बोलें कि वो हर दिन जो कुछ भी स्किल सीखता है, एक्टीविटी करता है उसको अपनी पर्सनल मेमोरी बुक में लिखें। जिससे बच्चे को एक्सप्रेशन और रिफ्लेक्शन दोनों सीखने का मौका मिलेगा।

DIY प्रोजेक्ट

बच्चे को कोई DIY प्रोजेक्ट बनाने के लिए बोलें। इससे जुड़ी जरूरी चीजें उसे लाकर दें या मार्केट से लाने को बोलें। इससे बच्चे के अंदर क्रिएटिविटी डेवलप होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN