Home  लाइफस्टाइल समाचार सोबर लुक में भी कैसे सुंदर दिखती हैं राजकुमारियां, आप भी जान...

सोबर लुक में भी कैसे सुंदर दिखती हैं राजकुमारियां, आप भी जान लें सीक्रेट

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिल्मों में दिखने वाली रानी असल जिंदगी में कुछ अलग ही होती हैं। वह अक्सर  सोबर लुक में भी सुंदर दिखती हैं, क्या आप जानती हैं क्यों? नहीं तो यहां जानिए सीक्रेट्स-

फिल्मों में दिखाई जाने वाली रानियां हकीकत से थोड़ी अलग होती है। फिल्मों वाली रानियां अक्सर भारी-भरकम गहने, रेशमी और मखमली कपड़ों में दिखती हैं। बड़े पर्दे वाली रानियों के कपड़े खासतौर से साड़ियां और लहंगे इतने लंबे होते हैं कि पीछे दो-चार दासियां उन्हें संभाल रही होती हैं। हालांकि, असल जिंदगी की रानियां फिल्मों की तुलना में काफी अलग होती हैं। रियल लाइफ रानियां अक्सर अपने सोबर अंदाज में दिखाई देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना सोबर लुक अपनाने के बाद भी रियल लाइफ रानियां इतनी सुंदर कैसे दिखती हैं? नहीं, तो यहां जानिए सीक्रेट।

सोबर लुक में भी कैसे सुंदर दिखती हैं राजकुमारियां

1) हाई क्वालिटी वाले कपड़े

शाही घरानों में सोबर का मतलब अक्सर संयमित, गरिमापूर्ण और सादगीपूर्ण पहनावे से होता है। रानियां भड़कीले पैटर्न या फैशनेबल कपड़ों के बजाय हाई क्वालिटी वाले कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

2) नैचुरल सुंदरता

नैचुरल सुंदरता का मतलब ये नहीं है कि रानियां श्रृंगार नहीं करती। दरअसर मेकअप का इस्तेमाल चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता है, ऐसे में रानियां अपने चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हल्का मेकअप करती हैं। मेकअप से पहले स्किन को चमकदार बनाने के लिए स्किन केयर के अलावा वे हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं।

3) कम गहने

फिल्मों से परे रानियां असल जिंदगी में सिर्फ सिग्नेचर पीस जैसे कीमती घड़ी, छोटे डायमंड या पर्ल स्टड्स पहनती हैं। सादगी में सुंदरता बनाए रखने के लिए रानियां कम गहने पहनती हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी बहुत हाई होती है।

4) बॉडी लैंग्वेज

आप चाहें जितना मर्जी अच्छे कपड़े पहन लें या फिर महंगा मेकअप कर लें लेकिन असली सुंदरता व्यवहार और चलने-बैठने के तरीके में होती है। रानियों का पोश्चर हमेशा सीधा होता है और चेहरे पर हल्की मुस्कान और आत्मविश्वास उनके साधारण कपड़ों में भी चार चांद लगा देता है।

5) ग्रूमिंग और हाइजीन का ख्याल

असल जिंदगी में रानियां अक्सर ब्लो-ड्राई या सिंपल लो-बन स्टाइल करती हैं। उनके नेल्स पर गहरे या भड़कीले नेल पेंट के बजाय न्यूड या ट्रांसपेरेंट शेड्स होते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN