Home व्यापार समाचार सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें आज का भाव

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें आज का भाव

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गई हैं।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गई हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया।

क्या कहते हैं जानकार

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ”बुधवार को चांदी में हल्की बढ़त हुई, जो हाल की तेज गिरावट के बाद स्थिर हुई क्योंकि निचले स्तर पर सटोरिया लिवाली उभरी।” उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अल्पावधिक धारणा सतर्क बना हुआ है। हालांकि, सुरक्षित निवेश मांग और केन्द्रीय बैंक की चल रही लिवाली गिरावट के समय समर्थन दे रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.06 डॉलर या तीन प्रतिशत बढ़कर 75.60 डॉलर प्रति औंस हो गई, और सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में परिष्ठ विश्लेषक-जिंस, सौमिल गांधी ने कहा, ”मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोना एक सीमित दायरे में ही रहा।”

सोने का आयात जनवरी में 349 प्रतिशत बढ़ा

भारत ने जनवरी 2026 में 1,207.06 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 349 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में चांदी का आयात 127 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 200.38 करोड़ डॉलर का रहा। पिछले साल जनवरी में 268.70 करोड़ डॉलर का सोना और 88.28 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गई। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने (अप्रैल-जनवरी) में 6,146.39 करोड़ डॉलर का सोना और 977.53 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गयी। यह सालाना आधार पर क्रमशः 20.06 प्रतिशत और 128.54 प्रतिशत की वृद्धि है। मात्रा की बात करें तो वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में अप्रैल से दिसंबर के दौरान सोने का आयात 18.29 प्रतिशत घटकर 5.22 लाख टन रह गया। वहीं, चांदी का आयात 56.07 प्रतिशत बढ़कर 57.27 लाख टन पर पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN