Source :- LIVE HINDUSTAN
कहीं आपका Android फोन Google को आपका सारा डेटा तो नहीं भेज रहा। अगर आपको भी यह डर है, तो यह खबर आपके लिए है। Android स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो आपका डेटा शेयर होने से रोक सकती हैं। यहां देखें इन्हें बंद करना का तरीका
अगर आप भी यह टेंशन है कि आपके फोन का डेटा कहीं शेयर तो नहीं हो रहा है, और आप उसे पूरी तरह सेफ करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। वैसे तो Android स्मार्टफोन द्वारा गूगल के साथ डेटा शेयर करना कोई नहीं बात नहीं है। लेकिन अगर आप गूगल से अपना डेटा शेयर नहीं करना चाहते हैं, और अपने तक ही रखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Android स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो आपका डेटा शेयर होने से रोक सकती हैं, या पूरी तरह नहीं तो कम से कम कुछ हद तक लिमिटेशन लगा सकती हैं। हालांकि, डेटा का यह आदान-प्रदान पर्सनलाइजेशन और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स में मदद करता है, फिर भी यूजर्स सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव करके इस बात को सीमित कर सकते हैं कि कितनी जानकारी शेयर की जाए।
वेब और ऐप एक्टिविटी
डेटा इकट्ठा करने के सबसे अहम सोर्स में से एक है ‘वेब और ऐप एक्टिविटी’। जब यह चालू होता है, तो यह आपके सर्च, ऐप के इस्तेमाल, ब्राउजिंग एक्टिविटी और लोकेशन डेटा को रिकॉर्ड करता है। इसे बंद करने से गूगल आपके अकाउंट से जुड़ी डिटेल एक्टिविटी लॉग को सेव नहीं कर पाता है।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, सेटिंग्स पर जाएं, गूगल पर टैप करें, डेटा एंड प्राइवेसी सर्च करें और फिर वेब एंड ऐप एक्टिविटी ढूंढें और इसे बंद कर दें।
यूट्यूब हिस्ट्री
यूट्यूब इस बात का ट्रैक रखता है कि आप क्या देखते हैं और क्या सर्च करते हैं, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, यूट्यूब ओपन करें, सेटिंग्स पर जाएं, हिस्ट्री एंड प्राइवेसी पर टैप करें और ऑटो-डिलीट को 3 महीने पर सेट करें।
एड पर्सनलाइजेशन
यह सेटिंग गूगल को आपकी एक्टिविटी और पसंद के आधार पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देती है।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं, फिर गूगल पर टैप करें, अब Ads पर जाएं और एड पर्सनलाइजेशन बंद करें।
लोकेशन हिस्ट्री
लोकेशन हिस्ट्री यह स्टोर करती है कि आप कहां और कब जाते हैं; इसका इस्तेमाल अक्सर टाइमलाइन ट्रैकिंग के लिए किया जाता है।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, सेटिंग्स पर जाएं, लोकेशन पर टैप करें, लोकेशन सर्विस पर जाएं, अब लोकेशन हिस्ट्री सिलेक्ट करें और इसे बंद कर दें।
नियरबाय डिवाइस स्कैनिंग
आपका फोन आस-पास के ब्लूटूथ और वाई-फाई डिवाइस को तब भी स्कैन कर सकता है, जब वे बंद हों।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, सेटिंग्स पर जाएं, फिर लोकेशन पर टैप करें, अब लोकेशन सर्विस पर जाएं, Scanning को सिलेक्ट करें और वाई-फाई और ब्लूटूथ स्कैनिंग बंद करें।
गूगल लोकेशन एक्युरेसी
यह ऑन होने पर, आपकी लोकेशन पता लगाने के लिए GPS के साथ-साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं, अब लोकेशन पर टैप करें, अब लोकेशन सर्विस पर जाएं और लोकेशन एक्युरेसी सिलेक्ट करें और इसे बंद कर दें।
बैकग्राउंड डेटा यूसेज
ऐप्स तब भी डेटा भेज और पा सकते हैं, जब आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हों।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, सेटिंग्स पर जाएं, ऐप्स पर टैप करें, कोई ऐप चुनें, बैटरी पर जाएं और इसे Restricted पर सेट करें।
पर्सनलाइज्ड डेटा शेयरिंग
गूगस सर्विसेज एक यूनिफाइड प्रोफाइल बनाने के लिए ऐप्स के बीच डेटा शेयर करती हैं।
इस सेटिंग को बंद करने के लिए, सेटिंग्स पर जाएं, यहां गूगल पर टैप करें, अब ऑल सर्विसेस पर जाएं, पर्सनलाइजेशन को सिलेक्ट करें और शेयर किए गए डेटा का इस्तेमाल बंद करें।
अपना डेटा देखें
आप देख सकते हैं कि आपके अकाउंट में पहले से कौन सा डेटा सेव है।
इसके लिए ब्राउजर खोलें, myaccount.google.com पर जाएं, अब डेटा एंड प्राइवेसी पर जाएं और एक्टिविटी कंट्रोल और सेव किया गया डेटा देखें।
(नोट – ध्यान दें कि गूगल और दूसरी सर्विसेज ये डेटा इसलिए इकट्ठा करती हैं, ताकि फोन पर आपको ज्यादा पर्सनलाइज् एक्सपीरियंस दिया जा सके। इन सेटिंग्स को बंद करने से पर्सनलाइजेशन का लेवल भी कम हो जाएगा। इस बात की भी संभावना है कि कुछ फीचर्स पूरी तरह से काम करना बंद कर दें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



