Source :- LIVE HINDUSTAN
वेंचुरा ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस पर ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,352 रुपये तय किया है। यह गुरुवार के निचले स्तर से 80 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।
Aurionpro solutions stock: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस है। इस स्टॉक ने पिछले छह साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज इस स्टॉक को लेकर बुलिश भी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि स्टॉक 80% से ज्यादा उछल सकता है। आइए डिटेल जान लेते हैं।
ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस
वेंचुरा ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस पर ‘खरीदें’ (buy) रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,352 रुपये तय किया है। यह गुरुवार के निचले स्तर से 80 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। बीएसई पर गुरुवार को यह शेयर 775 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 742.20 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। मार्च 2026 में शेयर 720.10 रुपये के स्तर पर गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। जुलाई 2025 में शेयर 1,663.15 रुपये के स्तर तक गया था। इस हिसाब से शेयर 55 पर्सेंट डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।
बता दें कि ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में पिछले छह सालों में 3,800 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। शेयर 20 रुपये से भी कम के स्तर से बढ़कर बुधवार को 781.50 रुपये पर पहुंच गए।
ब्रोकरेज ने क्या कहा?
ब्रोकरेज ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं का जिक्र किया है। यह ग्लोबल ट्रांजैक्शन बैंकिंग, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) और डेटा सेंटर मार्केट में उसकी मौजूदगी से प्रेरित हैं। फर्म को उम्मीद है कि ऑरियनप्रो अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी-आधारित प्लेटफॉर्म, खास पेशकशों और लगातार रिसर्च के जरिए इन अवसरों का फायदा उठाएगी। वेंचुरा के अनुसार ट्रांजैक्शन बैंकिंग मार्केट के 2031 तक लगभग 13.5 प्रतिशत की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ने की उम्मीद है जबकि AFC मार्केट के 2029 तक लगभग 7 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 17.9 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
कंपनी का डेटा सेंटर बिजनेस एक ऐसे डिजाइन और कंसल्टेंसी मॉडल पर काम करता है जिसमें कम पूंजी की जरूरत होती है, जिससे कंपनी बिना बैलेंस शीट पर कोई जोखिम लिए अधिक कीमत वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल हो पाती है।
डेटा सेंटर के लिए मिला कॉन्ट्रैक्ट
हाल ही में ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने दक्षिण भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक ऑपरेटर से करीब 350 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।
कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत एक एआई के लिए तैयार और पर्यावरण के अनुकूल डेटा सेंटर बनाया जाएगा। ऑरियनप्रो ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट में डेटा सेंटर का पूरा डिजाइन बनाना, जरूरी तकनीकी काम करना और मशीन, बिजली तथा पाइपलाइन से जुड़े सभी काम पूरे करना शामिल है। परियोजना शुरू हो चुकी है और अगली छह से सात तिमाहियों में पूरा होने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



