Home मनोरंजन समाचार सुनील ग्रोवर ने की रोहित शर्मा की मिमिक्री, यूजर्स हुए हैरान बोले-अब...

सुनील ग्रोवर ने की रोहित शर्मा की मिमिक्री, यूजर्स हुए हैरान बोले-अब विराट करके दिखाओ

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/fgtytuggdtrgrgfrgxdrdg_1775875014193_1775875018311.jpg

एक्टर सुनील ग्रोवर ने हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। एल एड वीडियो में एक्टर को रोहितस शर्मा की तरह बोलते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

सुनील ग्रोवर अपने मिमिक्री टैलेंट के लिए ऑडियंस की तारीफें बटोर रहे हैं, हाल में एक्टर ने कादर खान, जावेद अख्तर, आमिर खान की हूबहू नकल उतार कर सभी को हैरान कर दिया। अब सुनील क्रिकेटर की भी मिमिक्री करने लगे हैं। एक एड शूट के लिए सुनील ने रोहित शर्मा की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक्टर को आईपीएल की उनकी टीम मुंबई इंडियन की जर्सी में देखा जा सकता है। रोहित शर्मा को उनके ही अंदाज में इस तरह से देखना फैंस को पसंद आ रहा है। इस एड वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजरस ने अपना रिएक्शन दिया है।

रोहित शर्मा की मिमिक्री

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील, क्रिकेटर रोहित शर्मा बनकर एक एड की शूट के लिए आते हैं। उन्हें मुंबई इंडियन की नीली जर्सी में रोहित की तरह बोलते हुए देखा जा सकता है।बॉडी लैंग्वेज भी एक जैसा है। वीडियो में एड शूट कर रहे डायरेक्टर को कांफ्यूज दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया जाता है कि रोहित शर्मा बने सुनील एक लाइन भी पूरी नहीं बोल रहे हैं और अंत में होती है असली रोहित शर्मा की एंट्री।

विराट कोहली को मिमिक्री करते देखना चाहिए हैं

इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कई यूजर्स ने अपनी हैरानी जताई है। वहीं एक यूजर ने लिखा ‘पाजी बुमराह लग रहे हो। वो भी करोगे अब आप जल्दी’, एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई बुमराह ज्यादा लग रहा है’, वहीं एक यूजर ने लिखा है कि सुनील सर किसी को भी मिमिक कर सकते हैं लेकिन मुंबई के राजा को नहीं। एक और यूजर ने लिखा ‘अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं’। वहीं एक यूजर ने लिखा ‘कभी विराट कोहली भी बन जाओ’।वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर के इस टैलेंट की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट बताया।

जावेद अख्तर के सामने बने जावेद अख्तर

बता दें, सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ सालों में सेलेब्रिटी की मिमिक्री कर सभी को हैरान कर दिया है। कपिल शर्मा शो के लिए वो सलमान खान बने थे। आमिर खान और गीतकार गुलजार बन सभी को चौंका दिया था। कादर खान को भी कॉपी किया। सुनील के ये सभी किरदार जबरदस्त हिट हुए।वहीं हाल में सुनील ग्रोवर एक अवॉर्ड शो में नजर आए थे। इस अवॉर्ड शो में जावेद अख्तर के सामने एक्टर ने उनकी नकल की जिसे देखने के बाद वो भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। अब सुनील को अगले किरदार में देखने का इंजतार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN