Home व्यापार समाचार सुजलॉन के शेयर में लंबी छलांग का अनुमान, 2 ब्रोकरेज दे रहे...

सुजलॉन के शेयर में लंबी छलांग का अनुमान, 2 ब्रोकरेज दे रहे खरीदने की सलाह

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रोकरेज फर्म ने सुजलॉन एनर्जी को ‘खरीदे’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर 40 रुपये से इसमें 56% से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश है। 

एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते कुछ समय से यह शेयर सुस्त पड़ा है। अब ब्रोकरेज JM Financial ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

शेयर का भाव

ब्रोकरेज फर्म ने सुजलॉन एनर्जी को ‘खरीदे’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर 40 रुपये से इसमें 56% से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 74.30 रुपये और लो 38.17 रुपये है। बीते 9 मार्च को शेयर लो पर था। JM Financial का यह भरोसा इस उम्मीद पर आधारित है कि मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते, अधिक डिस्पैच होने की वजह से सुजलॉन का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 51% तक बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 4QFY25 में 573MW के मुकाबले 4QFY26 में डिस्पैच 874MW रहेगा। सेंट्रम ब्रोकिंग का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर नजरिया पॉजिटिव है। इसने सुजलॉन पर ‘BUY’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए 74 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

गेल से मिला है ऑर्डर

हाल ही में सुजलॉन समूह ने गेल (इंडिया) से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी के बयान के अनुसार, यह वित्त वर्ष 2025-26 में सुजलॉन को मिला चौथा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ऑर्डर है, जो इसकी मजबूत और समग्र क्षमताओं को दर्शाता है।

इस परियोजना से उत्पन्न बिजली महाराष्ट्र के नंदुरबार में गेल के आगामी पेट्रोरसायन संयंत्र को कॉर्बन उत्सर्जन में कटौती करने में मदद करेगी। पीएसयू के क्षेत्र में अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए, भारत की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन समूह ने गेल से अपनी छठी 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की घोषणा की।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण यह वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उसका मुनाफा 388 करोड़ रुपये था। सुजलॉन का परिचालन राजस्व बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये था।

मैनेजमेंट में बदलाव

हाल में सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) नियुक्त किया है। कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित ‘ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल’ में पदोन्नत भी किया है। जे पी चलसानी प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में नामित रहेंगे और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के अधीन काम करेंगे। वहीं अजय कपूर समूह में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे, उसके व्यवसायों का विस्तार करेंगे और संगठन को उसके अगले विकास चरण के लिए तैयार करेंगे। अजय, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनोद तांती के अधीन काम करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN