Source :- LIVE HINDUSTAN
Google Pixel 8a इस समय Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा है। यह फोन बिना सेल सीधे 23,249 रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन पर 34,900 रुपये तक का एक्सचेंस बोनस भी मिल रहा है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल 2 यूनिट ही बचे हैं।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Google Pixel 8a at Rs 23000 off: पिक्सेल फोन फैंस के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी गूगल पिक्सेल फोन खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन बजट टाइट है, तो ई-कॉमर्से प्लेटफॉर्म पर आपके लिए एक धांसू डील है। बिना किसी बड़े सेल के ही एक पॉपुलर Google Pixel फोन का टॉप वेरिएंट जिसमें 256GB स्टोरेज है, इस समय पूरे 23,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 8a की, जो इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स लिस्टिंग के अनुसार, अब केवल दो ही यूनिट स्टॉक में बचे हैं, यानी अगर आपको यह फोन कम कीमत में चाहिए, तो जल्दी इस डील का फायदा उठाना पड़ेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में सबकुछ…
23,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
सबसे पहले यह जान लीजिए कि लॉन्च के समय, फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी। फोन को चार कलर्स – एलो, बे, ओब्सीडियन, और पोर्सिलेन में लॉन्च किया गया था। दोनों में मॉडल में स्टैंडर्ड 8GB रैम है।

इस समय, Amazon पर फोन का टॉप यानी 256GB वेरिएंट केवल 36,750 रुपये में मिल रहा है, यानी अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 23,249 रुपये सस्ता। इस कीमत में फोन का का ब्लैक (Obsidian) कलर वेरिएंट ही मिल रहा है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। अमेजन फोन पर 34,900 रुपये तक का एक्सचेंस बोनस ऑफर कर रहा है। ऑफर्स की डिटेल आप अमेजन पर जाकर चेक कर लें और आपको यह सलाह भी दी जाती है कि खरीदारी करने से पहले सभी ऑफर्स के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।
Google Pixel 8a में क्या खास
गूगल पिक्सेल 8a में ग्लास (स्क्रीन), पॉलीकार्बोनेट (रियर पैनल) और एल्युमीनियम (फ्रेम) से बना डिजाइन दिया गया है। इसका डिजाइन, पिक्सेल 8 और पिक्सेल 8 प्रो से काफी मिलता-जुलता है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 188 ग्राम वजनी इस फोन की डाइमेंशन 152.1×72.7×8.9 एमएम यानी इसकी मोटाई 8.9 एमएम है।
फोन में 6.1 इंच का फ्लैट सुपर एक्टुआ डिस्प्ले है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह पहला ए-सीरीज फोन है जिसमें यह डिस्प्ले है। हालांकि, यह OLED पैनल 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग के गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है।
गूगल ने Pixel 8a में टेंसर G3 (टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ) प्रोसेसर दिया है। यह कई AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें सर्किल टू सर्च, AI इमेज एडिटिंग (मैजिक एडिटर), ऑडियो मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक और बहुत कुछ शामिल है। फोन में स्टैंडर्ड 8GB LPDDR5x रैम है।
फोटोग्राफी के लिए, फोन में पीछे की तरफ, 64-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4492mAh की बैटरी है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सामान्य जीपीएस नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। फोन में केवल एक फिजिकल सिम कार्ड और एक वर्चुअल ई-सिम के लिए जगह है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर या फेस अनलॉक मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

