Source :- LIVE HINDUSTAN
मोटोरोला का 36 हजार रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ डिवाइस अब ग्राहकों को 25 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह डील Motorola Edge 50 Pro पर देखने को मिल रही है और इसे Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है।
स्मार्टफोन मार्केट में मिडरेंज स्मार्टफोन्स पर बड़ा प्राइस-कट कम ही देखने को मिलता है और यूजर्स को बार-बार प्रीमियम फीचर्स वाला धांसू फोन सस्ता खरीदने को नहीं मिलता। हालांकि, Motorola Edge 50 Pro के साथ अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 35,999 रुपये थी, वहीं स्मार्टफोन अब 25 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहे ऑफर के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीधी छूट देखने को मिल रही है और इसे 24,699 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स के साथ एक्सट्रा छूट का फायदा भी लिया जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के साथ पुराना फोन देकर इफेक्टिव प्राइस और भी कम किया जा सकता है। ध्यान रहे, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।
ऐसे हैं Moto Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है, इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है। 144Hz रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहद स्मूद हो जाता है। 2000nits तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट इसे वीडियो स्ट्रीमिंग और आउटडोर यूज के लिए बेहतर बना देते हैं। कलर एक्यूरेसी और कंट्रास्ट के मामले में भी यह स्क्रीन इंप्रेस करती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट रोजमर्रा के टास्क, मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के लिए जरूरी पावर ऑफर करता है। 12GB रैम के साथ ऐप्स आसानी से बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बार-बार रीलोड की दिक्कत कम होती है। कुल मिलाकर डेली यूजेस के लिए यह फोन भरोसेमंद एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो 4500mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें मिलता है। इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है, जो हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


