Home विश्व समाचार सिर्फ ’30 सेकंड’ का वीडियो और बड़ा ऐक्शन, अमेरिका में महिला को...

सिर्फ ’30 सेकंड’ का वीडियो और बड़ा ऐक्शन, अमेरिका में महिला को फ्लाइट से उतारा, देखें Video

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Viral Video: अमेरिका में एक महिला को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का दावा है कि उसे केवल 30 सेकंड के लिए फोन पर वीडियो चलाने के कारण विमान से उतार दिया गया। इस घटना को लेकर उसने अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए।

अमेरिका में एक महिला को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का दावा है कि उसे केवल ’30 सेकंड के लिए’ फोन पर वीडियो चलाने के कारण विमान से उतार दिया गया। इस घटना को लेकर उसने अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना फरवरी में मियामी से टैम्पा जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने फोन पर तेज आवाज में वीडियो चलाया और फ्लाइट अटेंडेंट के बार-बार कहने के बावजूद हेडफोन इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया।

फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान के गेट से निकलने से पहले महिला से विनम्रता से हेडफोन लगाने का अनुरोध किया, लेकिन वह तुरंत नाराज हो गई और क्रू के साथ बहस करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कर्मचारियों और अन्य यात्रियों पर चिल्लाने लगी और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगी। स्थिति बिगड़ने के बाद विमान में पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने महिला को विमान से उतार दिया। घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया टिकटॉक पर शेयर करते हुए लिखा कि महिला नशे में लग रही थी और स्थिति काफी अजीब थी। उसने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस के कर्मचारियों ने पूरे समय संयम और सम्मान के साथ स्थिति को संभाला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने व्यवहार का बचाव करती नजर आती है। उसने कहा कि उसने केवल 50 प्रतिशत आवाज पर करीब 30 सेकंड के लिए वीडियो चलाया था और दूसरी चेतावनी मिलने के बाद उसे बंद कर दिया था। महिला ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सिर्फ 30 सेकंड के लिए वीडियो चलाने पर मुझे विमान से उतारा जा रहा है? क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाला अमेरिका नहीं है? उसने वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी से भी पूछा कि क्या वह अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकती। इस पर पुलिस अधिकारी ने विमान के आगे की ओर इशारा करते हुए जवाब दिया कि वह अपनी भावनाएं वहां व्यक्त कर सकती है।

गौरतलब है कि विमानों में बिना ईयरफोन के तेज आवाज में वीडियो देखना यात्रियों के लिए असुविधाजनक माना जाता है। कई एयरलाइंस इस पर सख्त नियम लागू कर चुकी हैं। उदाहरण के तौर पर यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए डिवाइस पर कोई भी ऑडियो सुनते समय हेडफोन का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। एयरलाइन के नियमों के मुताबिक, अगर कोई यात्री इन निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसे विमान से उतारा जा सकता है और भविष्य में एयरलाइन की उड़ानों में यात्रा करने से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN