Source :- LIVE HINDUSTAN
Things to check on your milk pouch : दूध के पैकेट पर लिखी चंद बाते चेक करने से आपकी सेहत और जेब दोनों अच्छी बनी रहती है। याद रखें एक जागरूक खरीदार बनना सिर्फ बचत नहीं, बल्कि सेहत की भी गारंटी होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी 7 बातें हैं, जो दूध का पैकेट खरीदते समय जरूर चेक करनी चाहिए।
बच्चों के विकास और शरीर के अच्छे पोषण के लिए दूध एक उत्तम और संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, ए और बी जैसे आवश्यक पोषक तत्व, इसे रोजमर्रा की डाइट का सबसे अहम हिस्सा बनाते हैं। हड्डियों की मजबूती से लेकर शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाला दूध सेहत को कई गजब के फायदे देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए दूध के फायदे उस समय खराब हो जाते हैं, जब दूध का पैकेट बाजार से खरीदते समय व्यक्ति इन 7 बातों को अच्छी तरह चेक नहीं करता है। जी हां, दूध के पैकेट पर लिखी चंद बाते चेक करने से आपकी सेहत और जेब दोनों अच्छी बनी रहती है। याद रखें एक जागरूक खरीदार बनना सिर्फ बचत नहीं, बल्कि सेहत की भी गारंटी होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी 7 बातें हैं, जो दूध का पैकेट खरीदते समय जरूर चेक करनी चाहिए।
दूध का पैकेट खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 चीजें
1. एक्सपायरी और ‘Use By’ डेट
दूध का पैकेट खरीदने का यह पहला और सबसे बुनियादी नियम है। पैकेट खरीदने से पहले हमेशा ‘Use By’ या ‘Expiry Date’ जरूर चेक करें। कोशिश करें कि वही पैकेट लें जिसकी तारीख में कम से कम 1-2 दिन का समय बचा हो। बासी दूध न केवल फट सकता है, बल्कि फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकता है।
2. दूध का प्रकार (Full Cream, Toned या Double Toned)
अपनी जरूरत के हिसाब से दूध चुनें।
फुल क्रीम दूध: बच्चों और वजन बढ़ाने वालों के लिए बेस्ट रहता है। (ज्यादा फैट)
टोंड मिल्क: रोजमर्रा की चाय और पीने के लिए उपयुक्त रहता है।(संतुलित फैट)
डबल टोंड मिल्क: वजन घटाने वालों या हृदय रोगियों के लिए यह कम फैट वाला दूध परफेक्ट है।
3. ‘FSSAI’ का लोगो और लाइसेंस नंबर
भरोसेमंद दूध वही है जिस पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का लोगो लगा हुआ हो। यह इस बात का प्रमाण है कि दूध सरकारी मानकों पर खरा उतरा है और पीने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
4. पैकेट की सील और लीकेज
दूध का पैकेट कहीं से भी गीला या चिपचिपा नहीं होना चाहिए। अगर पैकेट की सील के पास दूध की बूंदें दिखें, तो इसका मतलब है कि उसमें हवा जा चुकी है, जिससे दूध बहुत जल्दी खराब हो सकता है।
5. स्टोरेज का तापमान (Storage Temperature)
चेक करें कि दुकानदार ने दूध को चिलर या फ्रिज में रखा है या नहीं। दूध को हमेशा 4°C या उससे कम तापमान पर स्टोर किया जाना चाहिए। बाहर खुले में धूप या गर्मी में रखे दूध के पैकेट को खरीदने से बचें।
6. पैकेट की बनावट (Swollen Packet)
अगर दूध का पैकेट फूला हुआ (Swollen) दिख रहा है, तो उसे बिल्कुल न खरीदें। पैकेट फूलने का मतलब है कि उसके अंदर बैक्टीरिया पनप चुके हैं और गैस बन रही है। ऐसा दूध सेहत के लिए जहर के समान है।
7. शुद्धता का निशान (Hologram या QR Code)
आजकल कई बड़े ब्रैंड्स मिलावट रोकने के लिए पैकेट पर QR Code या खास होलोग्राम देते हैं। आप इसे स्कैन करके दूध की शुद्धता और उसकी ओरिजिन (Origin) चेक कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



