Home व्यापार समाचार सिम कार्ड से लेकर LPG और रेलवे ऐप तक, 1 मार्च से...

सिम कार्ड से लेकर LPG और रेलवे ऐप तक, 1 मार्च से कौन-कौन से नियम बदल रहे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

1 March New Rule: हर महीने की 1 तारीख को कुछ ना कुछ वित्तीय बदलाव होते ही हैं। जिसका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ता है। 1 मार्च 2026 से भी कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। सिम कार्ड से लेकर रेलवे तक कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं क्या-क्या बदलाव होगा।

1 March New Rule: हर महीने की 1 तारीख को कुछ ना कुछ वित्तीय बदलाव होते ही हैं। जिसका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ता है। 1 मार्च 2026 से भी कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। सिम कार्ड से लेकर रेलवे तक कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं क्या-क्या बदलाव होगा।

1-सिम बाइंडिंग नियम

मोबाइल यूजर्स के लिए यह जरूरी अपडेट है। 1 मार्च 2026 से SIM Binding नियम लागू हो रहा है। इस नियम के अनुसार अब व्यक्ति को ह्वाट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप्स के अकाउंट को एक्विट सिम कार्ड से जोड़ा जरूरी हो जाएगा। जिस मोबाइल में यह एप्स चल रहे हैं उसी मोबाइल में सिम कार्ड का भी होना आवश्यक होगा।

2- रेलवे बंद कर रहा है यह ऐप

1 मार्च 2026 से रेलवे अपना पुराना UTS App बंद कर रहा है। जिसकी वजह से यात्री अब इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसकी जगह यात्रियों को Railone ऐप को उपयोग करना होगा। इस ऐप से यात्री अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग कर पाएंगे।

3- एलपीजी की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की नई कीमतें जारी होंगे। होली के त्योहार को देखते हुए लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो। अब देखना है कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई फैसला होता है या नहीं?

4- सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव

1 मार्च 2026 को सीएनपी और पीएनजी की कीमतों को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आएगा। सरकार की तरफ से नई कीमतें 1 मार्च को जारी की जा सकती हैं। इसके अलावा ATF की कीमतों का भी ऐलान किया जा सकता है।

5- मिनिमम बैलेंस नियम

देश कई सरकारी बैंक ने मिनिमम बैलेंस के नियम में लोगों को बड़ी राहत दी है। अब मिनिमम बैलेंस का पैमाना पूरे महीने के औसत बैलेंस से पता किया जाएगा। ऐसे में भले ही महीने के शुरुआत में आपका बैलेंस कम हो। लेकिन आप इसे महीने के आखिरी में मैनेज कर सकते हैं।

6- यूपीआई ट्रांजैक्शन

डिजिटल पेमेंट में हो रहे फ्रॉड को देखते हुए सुरक्षा का नियमों को और कड़ा किया जा सकता है। बैंक अधिक राशि के ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन लागू करने की तैयारी में है। यानी सिर्फ यूपीआई पिन से काम नहीं चल पाएगा। एक अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN