Home मनोरंजन समाचार साबरमती रिपोर्ट के बाद अब आएगी ‘द टेरर रिपोर्ट’, एकता कपूर ने...

साबरमती रिपोर्ट के बाद अब आएगी ‘द टेरर रिपोर्ट’, एकता कपूर ने किया POK पर बड़ी फिल्म का ऐलान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/TTR_1774358950473_1774358960065.jpg

The Terror Report: एकता कपूर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के बाद अब ‘द टेरर रिपोर्ट’ के जरिए अब एकता कपूर दर्शकों तक पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर की कहानी पहुंचाने की कोशिश करेंगी।

एकता कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। इस थ्रिलर फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी ‘शेरशाह’ फेम डायरेक्टर विष्णु वर्धन को दी गई है। एकता कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘पीओके से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, सच आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ा है।’ एकता कपूर ने लिखा है कि इस बार की कहानी पहले से कहीं ज्यादा निडर, बोल्ड और मजबूत होने वाली है।

अनाउंसमेंट वीडियो में क्या दिखाया गया है?

अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के कुछ क्लिप और डायलॉग्स दिखाए गए हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी टीम के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह क्लिप भी शामिल है, जिसमें उन्होंने उस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ काफी चर्चा में रही थी और इसमें विक्रांत मैसी की एक्टिंग से लेकर कहानी के लिए रिसर्च तक की तारीफ की गई थी। अब पार्ट-2 पर सबकी नजरें रहेंगी।

1998 से 2025 तक की अनसुनी कहानी

अनाउंसमेंट वीडियो में बताया गया है कि यह फिल्म 1998 से लेकर 2025 तक की उन घटनाओं पर आधारित होगी, जो POK के इर्द-गिर्द घूमती हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में लिखा है कि मासूमों के खून की हर बूंद ने एक चैप्टर लिखा गया है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (POK) और वहां चलाए गए ऑपरेशन्स के इर्द-गिर्द घूमेगी। धुरंधर सीरीज के दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट जाने के बाद अब माना जा रहा है कि बाकी फिल्ममेकर्स भी इसी हवा का सहारा लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन क्या यह आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर-2 के आसपास भी पहुंच पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट का इंतजार

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की जबरदस्त सक्सेस और राजनीतिक गलियारों में मिली तारीफों के बाद अब ‘द टेरर रिपोर्ट’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें रहेंगी। पिछली फिल्म ने जिस तरह से गोधरा कांड की परतों को खोला था, उसी तरह एकता कपूर अब कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर बेबाक फिल्म लाने जा रही हैं। विष्णु वर्धन का निर्देशन जबरदस्त एक्शन की गारंटी देता है। प्रोडक्शन टीम की बात करें तो निर्माता एकता कपूर के अलावा शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर और सुधीर चौधरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट और टीजर वीडियो का इंतजार रहेगा, जिसमें कास्ट और बाकी डिटेल्स पता चलेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN