Home मनोरंजन समाचार साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड, IMDb...

साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड, IMDb पर 7.9 और रोटन टोमैटोज पर 100% रेटिंग

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/18th_feb_south_film_1771382253364_1771382257896.jpg

What To Watch on Jiohotstar: आपके पास जियोहॉटस्टार है? आप भी यही सोच रहे हैं कि जियोहॉटस्टार पर कौन-सी फिल्म देखूं? आइए हम बताते हैं। आप साउथ की ये कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देख सकते हैं।

कोर्टरूम ड्रामा पसंद है? हां! आइए आज आपको साउथ की एक कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म के बारे में बताते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 और रोटन टोमैटोज पर 100% रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं, जियोहॉटस्टार की इस फिल्म ने कई नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

फिल्म का नाम और कहानी

फिल्म का नाम ‘Nna Thaan Case Kodu’ है। हिंदी में इस नाम का मतलब है, ‘तो फिर केस कर दो’। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जो कभी छोटी-मोटी चोरियां करता था, लेकिन अब सुधर गया है और अपनी गृहस्थी बसाना चाहता है। एक रात एक कुत्ता उसे काट लेता है और यह मामूली-सी घटना उसे सीधे अदालत में खड़ा कर देती है।

शानदार अभिनय

फिल्म के मेन लीड कुंचाको बोबन ने इस फिल्म के लिए अपना लुक पूरी तरह बदल दिया था। उन्होंने एक साधारण और थोड़े डरे हुए लेकिन जिद्दी इंसान के किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि इसे उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस माना जाता है।

कोर्टरूम ड्रामा

अक्सर फिल्मों में कोर्टरूम को बहुत ज्यादा ‘फिल्मी’ या लाउड दिखाया जाता है, लेकिन इस फिल्म में अदालत की कार्यवाही बहुत ही वास्तविक और जमीन से जुड़ी हुई दिखाई गई है।

नेशनल अवॉर्ड

इस फिल्म की 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में काफी तारीफ हुई थे। इसने ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले’ (Best Screenplay) और ‘बेस्ट मलयालम फिल्म’ सहित कई अवॉर्ड्स जीते थे।

कॉमेडी भी और मैसेज भी

फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका ह्यूमर है। यूं तो इस फिल्म में गंभीर सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है, लेकिन साथ ही साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया है। जज और वकीलों के बीच की बातचीत के दौरान दर्शन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

फिल्म में क्या मैसेज दिया है?

इस फिल्म में ये मैसेज देने की कोशिश की है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी बात पर अडिग रहे तो वह पूरी व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ भी न्याय की लड़ाई जीत सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN