Home मनोरंजन समाचार साउथ की थ्रिलर सीरीज, विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ जैसा है इसका...

साउथ की थ्रिलर सीरीज, विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ जैसा है इसका दिमाग हिला देने वाला सस्पेंस

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/20th_march_south_1773979657534_1773979662046.jpg

What To Watch on Weekend: आपको विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ पसंद आई थी? अगर ‘हां’ तो साउथ की थ्रिलर सीरीज ‘वधंधी द फैबल ऑफ वेलोनी’ भी आपको मजेदार लगेगी।

साउथ की एक थ्रिलर वेब सीरीज है ‘वधंधी द फैबल ऑफ वेलोनी’, इसमें भी उसी तरह का सस्पेंस है जिस तरह का विद्या बालन की ‘कहानी’ में था। अगर आपको फिल्म ‘कहानी’ पसंद आई थी तो आप इस वीकेंड अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘वधंधी द फैबल ऑफ वेलोनी’ देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। हालांकि, इसमें कुछ खामियां भी हैं। क्या? आइए बताते हैं।

सीरीज की कहानी

कहानी एक छोटे से कस्बे में मिली एक लड़की वेलोनी की लाश से शुरू होती है। लाश के मिलते ही अफवाहें फैलने लगती हैं। अधूरी सच्चाई सामने आती है। अलग-अलग नजरियों मिलता है और मौत की गुत्थी उलझती जाती है। पुलिस ऑफिसर विवेक (एस.जे. सूर्या) इस केस की जांच करते हैं।

ये सीरीज क्यों देख रहे हैं लोग?

‘वधंधी’ का मतलब होता है अफवाह और यही इस सीरीज की असली ताकत है। कहानी को राशोमोन स्टाइल में दिखाया गया है। राशोमोन स्टाइल कहानी सुनाने की एक तरीका है, जिसमें एक ही घटना को अलग-अलग किरदारों के परस्पेक्टिव से दिखाया जाता है। इस सीरीज के हर एपिसोड के साथ सच का एक नया पहलू सामने आता है। यही वजह है कि ये सीरीज धीरे-धीरे सस्पेंस बनाते हुए आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है।

इस सीरीज की क्या हैं खास बातें?

– छोटे शहर का रिएलिस्टिक माहौल और दमदार कहानी

– एस.जे. सूर्या की दमदार एक्टिंग

– समाज में फैले जजमेंट और विक्टिम ब्लेमिंग जैसे मुद्दों पर सीधा वार

कहां रह गई कमी?

ये सीरीज हर किसी के लिए नहीं है। इसकी रफ्तार धीमी है जिसकी वजह से कुछ लोग बोर भी हो सकते हैं। वहीं कुछ सबप्लॉट्स अधूरे लगते हैं और कुछ सवाल के जवाब नहीं मिलते हैं।

देखें या नहीं

लगभग 6-7 घंटे लंबी ये सीरीज उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो तेज-तर्रार मसाला नहीं, बल्कि दिमाग हिला देने वाली कहानी देखना पसंद करते हैं। अगर आपको मिस्ट्री और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN