Home मनोरंजन समाचार सलमान खान लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश, पिता सलीम की मेडिकल...

सलमान खान लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश, पिता सलीम की मेडिकल रिपोर्ट पब्लिक होने से नाराज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/ssik_1771548194454_1771548202156.jpg

सलमान खान अपने पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने से काफी परेशान हैं। वह अपने पिता से मिलने अस्पताल जाते रहते हैं। लेकिन हाल ही में डॉक्टर्स ने जो सलीम का हेल्थ अपडेट मीडिया से शेयर किया, उससे वह नाखुश हैं।

सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम के अस्पताल में भर्ती होने की कई वजह सामने आ रही थी। वहीं डॉक्टर ने फिर बताया कि सलीम खान को वेन्टिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर के ऐसे स्टेटमेंट देने से सलमान खान खुश नहीं हैं। वह नहीं चाहते कि सलीम के हेल्थ स्टेटस को लेकर मीडिया से बात की जाए।

क्यों हैं सलमान खान नाराज

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और फैमिली ने डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ से कोई भी इन्फॉर्मेशन मीडिया से शेयर करने से मना किया है। परिवार वाले चाहते हैं कि प्राइवेसी रखी जाए जिससे फालतू की अफवाहें ना बनें।

नहीं चाहते अब कोई डिटेल हो शेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान का मानना है कि हेल्थ एक प्राइवेट मैटर है और उसको लेकर ज्यादा अपडेट मीडिया से शेयर नहीं करने चाहिए। जो भी अपडेट देना होगा वो परिवार वाले दे सकते हैं। सोर्स के मुताबिक सलमान और उनके परिवार वाले डॉक्टर के स्टेटमेंट से नाराज हैं और क्लीयर किया है कि आगे कोई भी डिटेल ऐसी शेयर ना की जाए।

इसका मतलब है कि लीलावती अस्पताल अब सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं देने वाला है।

डॉक्टर ने क्या कहा था

बता दें कि बुधवार को डॉक्टर जटिल पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि सलीम खान को थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनकी हालत ज्यादा खराब ना हो इसलिए उन्हें वेन्टिलेटर पर रख दिया था क्योंकि उन्हें झटके लग रहे थे और उनका बीपी भी बहुत ज्यादा था। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि उनकी हालत ज्यादा खराब थी। हमने चेक कर लिया है और जो भी जरूरत थी करने की वो सब किया। आज हमने एक छोटा प्रोसिजर किया है जिसके बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दे सकता। वह अब ठीक हैं और पहले से बेहतर हैं। कल तक हम उन्हें वेन्टिलेटर से निकाल देंगे। उम्र भी एक बड़ा फैक्टर है इसलिए इस प्रोसेस को समय लगेगा।

सलीम का ध्यान रख रहा परिवार

बता दें कि सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था और तबसे ना सिर्फ खान परिवार बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स अस्पताल में जाकर उनसे मिलने जाते हैं, उनका हाल-चाल लेने। सलमान, अरबाज, सोहेल, अर्पिता और अलवीरा हर दिन अस्पताल आते हैं।

वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे रमेश तौरानी, संजय दत्त, आमिर खान समेत कई सेलेब्स भी सलीम खान से मिलने अस्पताल गए हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सलीम को लेकर पोस्ट किया और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN