Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/salman_khan_new_1774868407231_1774868411481.jpgसलमान की मातृभूमि इसी साल 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद अब सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कसम कस ली है। एक्टर ने खुद अपने नए प्रोजेक्ट को रिवील कर दिया है कि वो कब से शूटिंग शुरू करेंगे।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी हाइफ बनी हुई है। सलमान की मातृभूमि इसी साल 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद अब सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कसम कस ली है। जी हां, सलमान खान अब पूरे जोश के साथ अपने नए प्रोजेक्ट में जुटने वाले हैं। एक्टर ने खुद अपने नए प्रोजेक्ट को रिवील कर दिया है कि वो कब से शूटिंग शुरू करेंगे।
एक्शन ड्रामा मूवी है सलमान का नया प्रोजेक्ट
सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे। सोमवार को सलमान ने अपने X अकाउंट पर इस रोमांचक नए कोलैबोरेशन की घोषणा करते हुए बताया कि मातृभूमि के बाद यह उनका अगला प्रोजेक्ट होगा।
सलमान ने शेयर की तस्वीर
सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर वामशी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस अप्रैल से वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के साथ ‘दिल, दिमाग, जिगर से’।’ वहीं, श्री वेंकटेश्वर प्रोडक्शंस ने भी अपने X अकाउंट पर इस प्रोजेक्ट के बारे में और ज्यादा जानकारी शेयर की। उसमें लिखा था, ‘सलमान खान – एक ऐसी हस्ती जिन्होंने दुनिया भर के दर्शकों को जश्न के अनगिनत पल दिए हैं… अब हमारी अपनी, सबसे प्यारी ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ #SVC63 के लिए हाथ मिला रहे हैं। #SalmanKhanVamshiPaidipallyFilm की शूटिंग इस अप्रैल से शुरू होगी… यह फिल्म जरूर कामयाबी की नई ऊंचाइयां छुएगी।’
वामशी पेडिपल्ली के बारे में
बता दें कि वामशी पेडिपल्ली ने प्रभास-स्टारर मुन्ना के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की और जल्द ही उन्होंने एक फेमस फिल्म निर्माता के रूप में स्थापित कर लिया। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ बृंदावनम का निर्देशन किया, एक्शन एंटरटेनर येवाडु में राम चरण और अल्लू अर्जुन ने कैमियो निभाया, और महर्षि, जिसने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया। वामशी ने ब्लॉकबस्टर वरिसु में तमिल सुपरस्टार विजय का भी निर्देशन किया।
पहली बार सलमान संग करेंगे काम
इस नई फिल्म को दिल राजू, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत प्रोड्यूस करेंगे। दिल राजू 60 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं और तेलुगू फिल्में ‘महर्षि’ और ‘शतमनाम भवति’ प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर की यह जोड़ी पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही है। वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू ने पहले भी पांच सफल फिल्मों में साथ काम किया है। ये सभी फिल्में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। फिल्म का प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है, और फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



