Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/salman_anurag_abhinav_1773316953734_1773316960913.pngअभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ वीडियो इंटरव्यूज में काफी कुछ कहा था जिसके बाद सलमान खान ने अभिनव पर मानहानि का केस किया था। अब अनुराग कश्यप ने बताया कि क्यों वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे थे।
अगर आप एंटरटेनमेंट खबरों में खुद को अपडेट रखते हैं तो आपको सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच हुए विवाद के बारे में जरूर पता होगा। पिछले साल अभिनव कश्यप ने कुछ 26 वीडियो इंटरव्यूज किए थे जिसमें उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ काफी घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सलमान खान ने अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस किया था। अब अभिनव कश्यप के भाई अनुराग कश्यप ने बताया कि क्यों वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोले।
अनुराग कश्यप ने सलमान और अभिनव के विवाद पर तोड़ी चुप्पी
अनुराग कश्यप की गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में की जाती है। अभिनव कश्यप अनुराग कश्यप के भाई हैं। उन्होंने हाल ही में मिड डे से खास बातचीत में बताया कि क्यों वो सलमान खान और अभिनाव कश्यप के विवाद में कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि उन्हें इ मामले में नहीं बोलने के लिए कहा गया था।
अनुराग कश्यप ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे पता है कि असल में हो क्या रहा है, तो मैं सीधी सी बात है इस बारे में कुछ भी नहीं बोलूंगा क्योंकि उन्होंने (अभिनव) मुझसे कहा था कि मैं उनके बारे में बात न करूं। और एक भाई होने के नाते, मैं उनसे प्यार करता हूं…मैं समझता हूं कि कई चीजें कहीं गई हैं और मानहानि का केस जो वो हार गया वो भी है। लेकिन पब्लिकली, मैं उसके बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा। दूसरी बात, उन्होंने मुझसे साफ-साफ कहा था कि मैं उनके बारे में बात न करूं।”
अभिनव ने सलमान को बताया था डरपोक एक्टर
बता दें, बॉलीवुड ठिकाना के साथ खास बातचीत में अभिनव कश्यप ने सलमान खान को एक डरपोक एक्टर बताया था। उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान के लिए गधा और जिहादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि अरबाज खान को कुछ भी नहीं आता है। सलमान और उनके परिवार के खिलाफ अभिनव के शब्द थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद सलमान खान और उनके भाई ने अभिनव के खिलाफ मानहानि का केस किया था। सलमान और उनके भाई ने मांग की थी अभिनव उनसे सबके सामने माफी मांगे और 9 करोड़ का हरजाना भरें।
दबंग डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं अभिनव कश्यप
अभिनव कश्यप को सलमान खान की फिल्म दबंग को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी। सलमान खान के भाई अरबाज खान फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे। दबंग की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


