Home मनोरंजन समाचार सलमान और मैं नेकेड नहाए हैं…दबंग एक्टर के पुराने दोस्त ने कही...

सलमान और मैं नेकेड नहाए हैं…दबंग एक्टर के पुराने दोस्त ने कही ये बात, बोले-वो गाली-गलौज करता था

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/Salman_Khan_in_WKW_1762700544488_1762700550419_1770656672751.jpg

संक्षेप:

सलमान खान के एक पुराने दोस्त ने एक्टर के बारे में बात की है। एक्टर दोस्त ने बताया कि उनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों नेकेड नहाए हैं। सलमान किसी की बिल्डिंग के नीचे खड़ा होकर गाली-गलौज करता था।

सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है। उन्होंने अपने कई दोस्तों को फिल्मों में काम दिलवाया है। अब हाल में उनके एक पुराने दोस्त एक्टर राजू श्रेष्ठ ने उनके साथ बिताए दिनों के बारे में बात की है। राजू श्रेष्ठ को मास्टर राजू के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर ने बताया कि उनका और सलमान का बचपन साथ में बांद्रा में गुजरा है। दोनों साथ में नंगे नहाए हैं। फिल्मों की तैयारी साथ की है। एक्टर राजू ने ये भी बताया कि सलमान अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाते इसलिए अक्सर लोग उन्हें गलत समझते हैं।

सलमान का पुराना दोस्त

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर राजू ने कहा कि वो सलमान को उनकी फिल्म बागी से पहले से जानते हैं। दोनों एक ही एरिया से आते हैं और साथ साइकिल चलाया करते थे। इसी दौरान सलमान फिल्म पत्थर के फूल की शूटिंग के लिए स्केटिंग भी सीख रहे थे। राजू ने कहा, ‘सलमान और मैं तब से दोस्त हैं जब लोग कहते थे, ‘देखो मास्टर राजू खड़े हैं, और उनके बगल में एक लड़का भी खड़ा है।’ तो, मैं उनसे तब से दोस्त हूं जब वो कुछ भी नहीं थे। वो बहुत अच्छे और दयालु हैं, लेकिन उन्हें अक्सर गलत समझा जाता है। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। उसके बाद, उन्होंने ही मुझे बागी में एक रोल करने मौका दिया। हम फिल्म की शूटिंग के लिए ऊटी गए थे, और उसके कई साल बाद, हमने साथ में चल मेरे भाई की फिल्म की’।

ये भी पढ़ें:सलमान की इस जिद के आगे रोने लगे थे करण जौहर, बाद में ऐसे मानी हार
ये भी पढ़ें:सलमान की फिल्म की गुलबिया को मिला था प्यार में धोखा, बहन ही बन गई सौतन

नेकेड नहाए हैं दोनों

एक्टर राजू ने आगे कहा, ‘सलमान और मैंने नेकेड हो कर नहाया है, लेकिन आज मैं इसकी उम्मीद नहीं करता, वो आज बड़ा स्टार है’। एक्टर ने आगे कहा, ‘सलमान को अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं रहा। कभी-कभी वह किसी की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर गाली-गलौज करता था। उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर चिल्लाया था। उसने किसी को पीटा भी था, इसलिए वह अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं रख पाटा। लेकिन वो बहुत ही प्यारा इंसान है। वह दिमाग से काम नहीं करता। वह दिल से काम करता है’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN