Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/8th_april_samay_raina_kbc_1_1775617401469_1775617406958.jpgSamay Raina Show: समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर बात की। सुनील पाल, मुकेश खन्ना और बी प्राक पर तंज कसा। वहीं अमिताभ बच्चन को रोस्ट किया।
Samay Raina Show Still Alive: समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ आया है। उन्हाेंने इस शो में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि उस समय हर कोई उन्हें खाने आ गया था। समय ने अपनी ऑडियंस से कहा, ‘हम कॉमेडियन्स, एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर्स इंटरनेट पर एक कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं क्योंकि अगर हम इंटरनेट पर अपनी रिएल पर्सनैलिनी दिखाने लगे, वो कहने लगे जो हम रियल लाइफ में कहते हैं तो हर दिन हम पर तीन एफआईआर होगी।’ इसके बाद समय ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने कैरेक्टर को याद किया।
क्या बोले समय रैना?
समय ने कहा कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी अपने यूजुअल कैरेक्टर के हिसाब से बिहेव नहीं किया था। उन्होंने एक अच्छे इंसान की तरह बर्ताव किया था ताकि लोग बोलें, क्या वर्सेटाइल क्रिएटर है। उन्होंने वहां कहा, ‘वह मैंने कहा, सर मेरी दादी मेरी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। दादी मर गई है मेरी। 7 साल हो गए हैं मेरी दादी को मरे।’
अमिताभ पर जोक
समय ने आगे कहा, ‘वैसे हॉट सीट पर बैठे हुए मेरे दिमाग में बहुत उल्टे सीधे ख्याल आ रहे थे, लेकिन मैंने उनसे थोड़ी कहा कि सर, आपने पोलियो की इतनी ऐड की है तो फिर अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए।’
रणवीर अल्लाहबादिया को किया ट्रोल
समय ने समझाते हुए कहा जिसकी इमेज ही गाली-गलौज और मजाक करने वाली हो अगर वो साफ-सुथरा इंसान बनने की कोशिश करे तो लोग मान भी जाते हैं। लेकिन बीयरबाइसेप्स (रणवीर अल्लाहबादिया) जैसे लोग जिसने सालों से अपनी योगा और मेडिटेशन करने की इमेज बनाई हो वो अगर गंदी बातें करे तो लोगों को हजम नहीं होता है। नॉनवेज खाने वाला वेज खा सकता है, लेकिन वेज खाने वाला नॉनवेज नहीं खा सकता।
बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना
इसके बाद समय ने बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के दौरान इन्होंने समय के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर बयान दिए थे और इंडियाज गॉट लैटेंट को अश्लील कहा था।
डिजिटल क्रिएटर्स के साथ केबीसी में दिखे थे समय
याद दिला दें, कॉमेडियन समय रैना जनवरी 2025 के आखिर में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में दिखे थे। वह तन्मय भट्ट और भुवन बाम जैसे डिजिटल क्रिएटर्स के साथ शो में गए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



