Home टेक न्यूज़ सबसे कम कीमत में Moto का स्टाइलस वाला फोन, सीधे ₹5500 की...

सबसे कम कीमत में Moto का स्टाइलस वाला फोन, सीधे ₹5500 की छूट, इतनी रह गई कीमत

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्टाइलस सपोर्ट वाला स्मार्टफोन चाहिए वो भी 20 हजार से कम के बजट में, तो मोटोरोला का Motorola Edge 60 Stylus आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन बिना बैंक ऑफर के ही लॉन्च प्राइस से 5500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

स्टाइलस सपोर्ट वाला स्मार्टफोन चाहिए वो भी 20 हजार से कम के बजट में, तो मोटोरोला का Motorola Edge 60 Stylus आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम इस फोन के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिना किसी सेल के ही बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। मोटोरोला का दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें AI स्केच-टू-इमेज फीचर का सपोर्ट भी मिलता है। इस फीचर के जरिए यूजर फोन के डिस्प्ले पर स्टाइलस की मदद से स्केच बनाकर उसे इमेज में कन्वर्ट कर सकते हैं और पेंटिंग भी बना सकते हैं। फोन में वॉटरप्रूफ और मजबूत बिल्ड के साथ दमदार कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर मिलता है। चलिए जानते हैं कहां सस्ता मिल रहा है यह फोन और इसमें क्या-क्या खास फीचर्स हैं..

इतनी है कीमत

भारत में, लॉन्च के समय फोन के एकमात्र 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये थी। इसे दो कलर – PANTONE Gibraltar Sea और PANTONE Surf the Web में लॉन्च किया था। लेकिन इस समय Amazon पर फोन का Web कलर वेरिएंट केवल 17,540 रुपये कीमत के सात लिस्टेड है, यानी फोन बिना किसी बैंक ऑफर के ही अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 5,459 रुपये सस्ता मिल रहा है, जो नए फोन के हिसाब से एक बड़ा डिस्काउंट है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Stylus with flat 5500 off via amazon

यहां से खरीदें

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

चलिए एक नजर डालते हैं Motorola Edge 60 Stylus की खासियत पर

तगड़ा डिस्प्ले, हैवी रैम और प्रोसेसर

फोन डुअल सिम (1 Nano SIM + eSIM) सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसमें एक्वा टच का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसे एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड My UX पर चलता है। कंपनी का कहना है कि फोन दो एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

कैमरा और बैटरी भी पावरफुल

फोटोग्राफी के लिए, फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल सोनी LYT-700C सेंसर और 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल कैमरा मिलता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डोल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं। सेफ्टी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है।

फोन मजबूत और वॉटरप्रूफ भी

191 ग्राम वजनी यह फोन मजबूत मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) बिल्ड के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है। इसका डाइमेंशन 162.15×74.78×8.29 एमएम है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4 गीगाहर्ट्ज + 5 गीगाहर्ट्ज), ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। सेफ्टी के लिए, इसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फोन में स्टाइलस सपोर्ट भी

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो यह फोन आपके काम का है। मोटोरोला का दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें AI स्केच-टू-इमेज फीचर का सपोर्ट भी मिलता है। इस फीचर के जरिए यूजर फोन के डिस्प्ले पर स्टाइलस की मदद से स्केच बनाकर उसे इमेज में कन्वर्ट कर सकते हैं और पेंटिंग भी बना सकते हैं। फोन का बिल्ट-इन स्टाइलस नीचे किनारे पर एक स्लॉट में लगा है। यह Moto AI फीचर्स को सपोर्ट करता है जिसमें इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे अपडेट समरी, ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन और भी बहुत कुछ शामिल हैं। इसमें Adobe Doc Scan भी इंटीग्रेटेड है। हैंडसेट में दमदार साउंड के लिए डोल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।.

आप Amazon पर सस्ते मिल रहे इन मोटोरोला फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN