Home  लाइफस्टाइल समाचार सड़क पर बनी सफेद रंग की पट्टियों की डिजाइन का होता है...

सड़क पर बनी सफेद रंग की पट्टियों की डिजाइन का होता है खास मतलब, सेफ्टी के लिए जरूर जानें

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Road Safety Rules: सड़क पर ड्राइविंग करते वक्त रोड सेफ्टी रूल्स के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। ये जानकारी हाइवे, एक्सप्रेसवे जैसी हर जगहों के लिए जरूरी है। जैसे कि रोड पर बनी सफेद रंग की पट्टियों की डिजाइन, जिसकी हर डिजाइन का अलग मतलब होता है, जानें…

किसी हाईवे, जीटी रोड या फिर दो जगहों को कनेक्ट करने वाली रोड पर अक्सर आपने सफेद रंग की पट्टियों को देखा होगा। ध्यान देने पर आप पाएंगे कि इन पट्टियों की डिजाइन अलग-अलग होती है। अगर सड़क पर चलते समय इन रोड सेफ्टी रूल्स को नहीं जानेंगे तो एक्सीडेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए अभी तक आप नहीं जानते तो आज समझ लें कि रोड पर बनीं इन सफेद रंग की हर डिजाइन की पट्टी का मतलब बिल्कुल अलग होता है।

सड़क पर क्यों बनी होती है पट्टियां

काले रंग की डामर वाली सड़क पर सफेद रंग की पट्टियों को ट्रैफिक के कुछ खास नियम बताने के लिए बनाया जाता है। जिससे कि रोड पर चलने वाले ड्राइवर को गाड़ी ओवरटेक करने, लेन बदलने या लेन में चलने के बारे में पता चलता रहता है। जानें हर डिजाइन का मतलब।

दो पट्टियां समानांतर में बनी हो तो?

अगर किसी सड़क पर चलते हुए दो पट्टियां एक दूसरे के पैरलल में बनी है तो इस पट्टी का मतलब है कि आपको अपनी लेन में बने रहना चाहिए। लेन बदलने पर एक्सीडेंट का खतरा रहता है। एक्सीडेंट प्रोन एरिया या फिर किसी मोड़ पर ज्यादातर इस तरह की लाइन बनी होती है। ब्रिज वगैरह पर भी दो सॉलिड व्हाइट लाइन बनी रहती है।

ब्रोकन व्हाइट लाइन

अगर किसी सड़क पर सिंगल व्हाइट लाइन दूर-दूर पर बनी हो तो इसका मतलब है कि ये सड़क ओवरटेक करने के लिए सुरक्षित है।

सिंगल सॉलिड व्हाइट लाइन

अगर किसी रोड पर सिंगल व्हाइट लाइन पूरी बनी है तो इसका मतलब है कि इस तरह की सड़क पर आप ओवरटेक तो कर सकते हैं लेकिन यह देखकर की सामने से आ रही गाड़ी काफी दूर है।

एक प्लेन और एक ब्रोकन व्हाइट लाइन

अगर किसी रोड पर दो व्हाइट लाइन है जिसमे से एक पूरी प्लेन और दूसरी बीच-बीच से ब्रोकन है तो इसके दो मतलब होते हैं। ब्रोकन लाइन की तरफ से चलने वाले ड्राइवर ओवरटेक कर सकते हैं। लेकिन सीधी प्लेन व्हाइट लाइन की तरफ चलने वाले ड्राइवर को भूलकर भी ओवरटेक नहीं करना चाहिए। एक्सीडेंट होने के चांस रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN