Home  लाइफस्टाइल समाचार श्वेता तिवारी ने बताया लेडीज को जरूर रखना चाहिए ये हाइजीन पाउच,...

श्वेता तिवारी ने बताया लेडीज को जरूर रखना चाहिए ये हाइजीन पाउच, इंफेक्शन से होगा बचाव

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Actress Share she carry Pouch For Intimate Hygiene: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया कि वो अपने इंटीमेट हाइजीन को मेंटेन रखने के लिए अपने पास एक पाउच रखती हैं। जिसे हर महिला को अपने पर्स में जरूर रखना चाहिए। 

कभी सोचा है कि ये एक्ट्रेस जो इतना ट्रैवल करती हैं, इवेंट्स में जाती हैं और दूर-दराज इलाकों में शूटिंग करती हैं। तो ये अपने हाइजीन को कैसे मेंटेन करती हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही और इंफेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं। इस सवाल का जवाब दिया एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने, उन्होने अपने पास हमेशा रखने वाले हाइजीन किट को शेयर किया है। जिसमे वो सारी चीजें मौजूद होती हैं जो उन्हें किसी भी तरह के इंटीमेट इंफेक्शन से बचाती हैं। वैसे इस किट को हर महिला के पर्स में होना चाहिए। जिससे कि वो अपने इंटीमेट हेल्थ की केयर कर सकें और खुद को बीमारी से बचा सकें।

श्वेता तिवारी ने बताया पास रखती हैं हाइजीन पाउच

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शेयर किया कि वो खुद के पास एक हाइजीन पाउच रखती हैं। जिसमे वो उन चीजों को रखती हैं जो उन्हें किसी भी तरह के बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाएगा। श्वेता तिवारी के हाइजीन पाउच में रहती हैं ये चीजें

ग्लव्स

टिश्यू

टॉयलेट सीट सैनेटाइजर

टॉयलेट सीट पेपर

हैंड सोप

सैनेटाइजर

इंटीमेट वाइप्स

एक्ट्रेस के पाउच में रखी ये सारी चीजें महिलाओं को होने वाले इंफेक्शन से बचाने में मदद करती हैं।

टॉयलेट सीट सैनेटाइजर का यूज

इन दिनों ज्यादातर जगहों पर वेस्टर्न टॉयलेट होते हैं। जिसे यूज करने से पहले हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी होता है। श्वेता तिवारी ने बताया कि वो अपने पर्स में टॉयलेट सीट सैनेटाइजर रखती हैं। जिसे स्प्रे करने के कुछ सेंकेड बाद टॉयलेट सीट को यूज करना चाहिए।

टॉयलेट सीट पेपर

मार्केट में टॉयलेट सीट पेपर आसानी से मिल जाते हैं। जिन्हें वेस्टर्न सीट पर रखकर तब यूज करने से किसी भी तरह के इंफेक्शन और बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती है।

सोप

पब्लिक टॉयलेट में कई बार सोप नहीं होते या काफी बेकार वैराइटी के होते हैं। जिनसे सारे जर्म्स क्लीन नहीं होते। ऐसे में खुद का सोप हैंडवॉश के लिए रखना गुड हैबिट है।

सैनेटाइजर

हैंडवॉश करने का ऑप्शन नहीं है तो फौरन हाथों को क्लीन करने के लिए हैंड सैनेटाइजर का यूज करें।

इंटीमेट क्लीनिंग वाइप्स

काफी सारी जगहों पर पानी पब्लिक टॉयलेट में नहीं होते या फिर पानी गंदा होता है। जिसे यूज करने से इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। ऐसी किसी भी सिचुएशन में पास में इंटीमेट क्लीनिंग वाइप्स आपको हाइजीन मेंटेन रखने में मदद करेगा।

ग्ल्वस एंड टिशू

पब्लिक टॉयलेट में जर्म्स और बैक्टीरिया काफी ज्यादा होते हैं। डोर हैंडल, नल जैसी चीजों को छूने से ये बैक्टीरिया हाथों में ट्रांसफर हो जाते हैं। इसलिए एक ग्लव्स को पास रखें। साथ ही टिशू पास में रखें। जिससे कि कभी भी जरूरत हो तो आप अपने टिशू का इस्तेमाल कर सकें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN