Home विश्व समाचार श्रीलंका के तट पर बड़ा हमला, ईरानी जहाज पर पनडुब्बी अटैक, 101...

श्रीलंका के तट पर बड़ा हमला, ईरानी जहाज पर पनडुब्बी अटैक, 101 के लापता होने की खबर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के फ्रिगेट आईआरआईआईएस डेना पर कथित तौर पर पनडुब्बी हमला हुआ, जिसके बाद जहाज डूब गया।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के फ्रिगेट आईआरआईआईएस डेना पर कथित तौर पर पनडुब्बी हमला हुआ, जिसके बाद जहाज डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कम से कम 101 लोग लापता हैं, जबकि 78 घायल हुए हैं, जिनमें से 32 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि यह मौदगे क्लास का फ्रिगेट था, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 2026 बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद ईरान वापस लौट रहा था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने संसद को सूचित किया कि सुबह जहाज से संकट संदेश मिलने के बाद श्रीलंका नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें गाले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

श्रीलंका नौसेना के सूत्रों ने बताया कि जहाज पर कुल 180 लोग सवार थे। बचाव अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे किसकी भूमिका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के संदर्भ में यह घटना को जोड़ा जा रहा है।

बता दें कि युद्ध के पांचवें दिन अमेरिका और इजरायल ने तेहरान समेत कई शहरों पर भारी हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल और क्षेत्र भर में मिसाइल व ड्रोन हमलों का सिलसिला शुरू किया। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN