Home मनोरंजन समाचार श्रीदेवी को कहा जाता था घर तोड़ने वाली, बेटी जाह्नवी कपूर बोलीं-...

श्रीदेवी को कहा जाता था घर तोड़ने वाली, बेटी जाह्नवी कपूर बोलीं- लोगों ने कभी रहम नहीं दिखाया

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/07/1200x900/srij_1775532778143_1775532787651.jpg

श्रीदेवी अपनी दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर से बहुत प्यार करती थीं। वह तो जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क के लिए काफी एक्साइटेड भी थीं, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया था।

जाह्नवी कपूर को अपनी लाइफ में काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है। अब उन्होंने बताया कि कैसे श्रीदेवी को अपनी लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा है और उन पर भी इसका कितना असर पड़ा है। उन्होंने उस ट्रॉमा पर भी बात की जो जाह्नवी को अपनी मां को खोने के बाद झेलना पड़ा।

क्या बोलीं जाह्नवी

दरअसल, राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने खुद देखा है कि जनता की राय कितनी निर्दयी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि हालांकि हिस्ट्री मरने वालों के प्रति ज्यादा दयालु होता है, लेकिन श्रीदेवी को जिस चीजों से गुजरना पड़ा उससे उन्हें काफी असर पड़ना पड़ा।

मां को खोने के बाद बदली लाइफ

जाह्नवी ने फिर 2018 में मां को खोने पर बात की वो भी तब जब धड़क रिलीज होने वाली थी। उन्होंने बताया कि कैसे वह अचानक से मां के निधन के बाद मैच्योर हो गईं। कहां पहले वह डिपेन्डेंट मां थीं और फिर कैसे वह खुद अपनी जिंदगी के फैसले लेने लगीं।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को अपनी लाइफ में लाकर गलतियां भी की जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा।

श्रीदेवी के जाने के बाद पिता भी बदले

जाह्नवी ने कहा कि श्रीदेवी के जाने से एक खाली जगह बन गई है। उन्होंने ना सिर्फ अपने एक पैरेंट को खोया बल्कि अपने पापा का एक ऐसा वर्जन भी खोया है जो तब था जब श्रीदेवी जिंदा थीं। वह अपनी मां का ह्यूमर मिस करती हैं और कैसे वह अपने परिवार को शेप देती हैं।

पहले मां के स्ट्रगल की रिस्पेक्ट नहीं की

जाह्नवी ने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह क्या मैसेज अपनी मां को देना चाहेंगी। उन्हें अफसोस है कि पहले वह अपनी मां के स्ट्रगल की रिस्पेक्ट नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी ने कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन बच्चों के साथ उन्होंने सिर्फ अपनी हैप्पी स्टोरीज ही शेयर की हैं।

लोगों ने श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली कहा

जाह्नवी आगे बोलीं, ‘मैंने उनकी जर्नी देखी है। लोग उनके लिए अच्छे नहीं थे। लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली कहा और भी बाकी चीजें भी। ये सब चीजें उनके दिमाग में रही हैं और उनकी सोच पर भी इसका काफी असर पड़ा, लेकिन लोग उनके लिए ही अच्छे होते हैं जब लोग मर जाते हैं।’

बता दें कि श्रीदेवी से पहले बोनी कपूर ने मोना कपूर यानी अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां से शादी की थी। इसके बाद मोना को छोड़कर बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN