Home व्यापार समाचार शेयर बाजार में इस बार गुरुवार को नहीं होगी ट्रेडिंग, आखिर क्यों...

शेयर बाजार में इस बार गुरुवार को नहीं होगी ट्रेडिंग, आखिर क्यों लिया गया फैसला?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दरअसल, 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी का पर्व है। इस वजह से शेयर बाजार बंद है। इसके बाद अगले हफ्ते भी बाजार में कम दिन कारोबार होगा। 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा।

वैसे तो गुरुवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है लेकिन इस हफ्ते ऐसा नहीं होगा। दरअसल, इस हफ्ते 26 मार्च (गुरुवार) को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। ऐसे में अब इस हफ्ते बुधवार और शुक्रवार, दो ऐसे दिन हैं जब निवेशक शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर सकेंगे। अब सवाल है कि आखिर गुरुवार को शेयर बाजार बंद क्यों रहेगा?

क्या है कारण

दरअसल, 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी का पर्व है। इस वजह से शेयर बाजार बंद है। इसके बाद अगले हफ्ते भी बाजार में कम दिन कारोबार होगा। 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा जबकि 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते लंबा वीकेंड मिलेगा। कहने का मतलब है कि लगातार दो हफ्ते निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए कम दिन मिलेंगे।

2026 में कितनी छुट्टियां

साल 2026 में कुल 16 दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियां पहले ही गुजर चुकी हैं। आने वाले महीनों में भी कई अहम मौकों पर बाजार बंद रहेगा। अप्रैल में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को अवकाश रहेगा। मई में महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरीद (28 मई) के कारण दो दिन बाजार बंद रहेगा।

इसके अलावा जून में मुहर्रम (26 जून) और सितंबर में गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को भी छुट्टी होगी। इसके अलावा, गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (20 अक्टूबर), दिवाली-बालिप्रतिपदा (10 नवंबर) और गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) पर बाजार बंद रहेगा। साल के अंत में 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार का परफॉर्मेंस

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 प्रतिशत चढ़कर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 1,793 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 399.75 अंक यानी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.56 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,78,312.77 करोड़ रुपये (4,500 अरब डॉलर) हो गई। इससे पहले, सेंसेक्स सोमवार को 1,836.57 अंक टूटकर 72,696.39 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 601.85 अंक की गिरावट के साथ 22,512.65 अंक पर रहा था।

बाजार में तेजी क्यों?

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरानी ऊर्जा स्थलों पर हमले पांच दिन के लिए टाल रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN