Home व्यापार समाचार शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे थे डिफेंस स्टॉक, 7% तक उछला...

शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे थे डिफेंस स्टॉक, 7% तक उछला भाव, इस स्टॉक पर एक्सपर्ट का फोकस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Defence Stock: मंगलवार को दिन डिफेंस कंपनियों के शेयरों के लिए अच्छा रहा है। 5000 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में आज 17 फरवरी को 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर कल यानी सोमवार की शाम को मिला था।

Defence Stock: मंगलवार को दिन डिफेंस कंपनियों के शेयरों के लिए अच्छा रहा है। 5000 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में आज 17 फरवरी को 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर कल यानी सोमवार की शाम को मिला था। उसके बाद से ही तेजी की संभावना बढ़ गई थी। कोचिन शिपयार्ड के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में भी आज उछाल दर्ज किया गया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दिन में देखने को मिली था। बता दें, आज यानी मंगलवार को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की तेजी आई है।

और किन डिफेंस कंपनियों के शेयरों की रही डिमांड

कोचिन शिपयार्ड के बाद यूनिमेक एयरोस्पेस के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी आई है। इस उछाल के बाद दिन में यह डिफेंस स्टॉक 940 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। अस्त्र माइक्रोवेव के शेयर 922 रुपये और डायनामेटिक टेक्नोलॉजी के शेयरों का भाव 9800 रुपये के स्तर पर जा पहुंचा है।

सायंट डीएलएम के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत की बढ़त के बाद दिन में 366.50 रुपये और बीईएल, भारत फोर्ज, पारस डिफेंस और जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज करीब 2 की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा धाकड़ कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 0.50 प्रतिशत बढ़ गया था।

इस तेजी के बीच डाटा पैटर्न्स, मिश्रा धातु और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिला है।

क्या है इस तेजी के पीछे की वजह

डिफेंस स्टॉक में मोमेंटम के पीछे की वजह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां है। वह तीन दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत, फ्रांस से और फाइटर जेट्स खरीद सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत 114 राफेल खरीदने पर विचार बना रहा है। डिफेंस मिनिस्टर की तरफ से क्लीयरेंस पहले ही मिल चुका है।

अस्त्र माइक्रोवेव के शेयरों को खरीदने की सलाह

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अस्त्र माइक्रोवेव के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस डिफेंस स्टॉक के लिए 1120 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। बता दें, दिसंबर 2025 के डाटा के अनुसार कंपनी के पास 2566 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN