Source :- LIVE HINDUSTAN
आज Ugar Sugar Works के शेयरों का भाव बीएसई में 16 प्रतिशत की उछाल के बाद 41.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। शक्ति शुगर की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद शक्ति शुगर का शेयर 17.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा।
आज शेयर बाजार में एक तरफ जहां भारी गिरावट देखने को मिली है। तो शुगर स्टॉक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से कई कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल दर्ज की गई है।
16% तक चढ़ा शेयर
आज Ugar Sugar Works के शेयरों का भाव बीएसई में 16 प्रतिशत की उछाल के बाद 41.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। शक्ति शुगर की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद शक्ति शुगर का शेयर 17.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं, राजश्री शुगर एंड केमिकल्स का शेयर 29.80 रुपये और के एम शुगर मिल्स का शेयर 12 प्रतिशत की तेजी के बाद 27.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा है।
इन शुगर कंपनियों के शेयरों में भी उछाल
बजाज हिंदुस्तान शुगर और श्री रेणुका शुगर के शेयरों में 10-10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव क्रमशः 17.47 रुपये और 25.94 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा है। बलरामपुर चीनी का शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के बाद 500.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज का शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के बाद 416.75 रुपये के लेवल तक पहुंचने में सफल रहा है।
शुगर कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे की क्या वजह?
इस उछाल के पीछे की वजह इथेनॉल है। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल और कम से कम 95 मिनिमन ऑक्टेन नंबर वाले पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इस फैसले की वजह से E20 फ्यूल देशभर में गाड़ी चलाने वालों के लिए स्टैंडर्ड ग्रेड बन गया है।
मौजूदा समय में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजहों में से एक तेल की कीमतें भी हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। भारत अपने जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। जिसकी वजह से शेयर बाजार पर इस समय दबाव देखा जा सकता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



