Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/io_1770898600524_1770898609075.jpgकई लोगों का मानना है कि तीनों खान यानी शाहरुख, सलमान और आमिर के बाद कोई नया सुपरस्टार नहीं आएगा। लेकिन आमिर का कहना है कि ऐसा नहीं है। उनके मुताबिक हर जनरेशन का एक स्टार होता है।
शाहरुख खान की पठान आप सभी ने देखी होगी। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसमें सलमान खान का भी कैमियो था। सलमान और शाहरुख पोस्ट क्रेडिट सीन के दौरान बोलते हैं कि दोनों 30 साल से ऐसा कर रहे हैं और अब उन्हें ये क्विट कर देना चाहिए। दोनों डिस्कस करते हैं कि कौन उन्हें रिप्लेस कर सकता है। एंड में दोनों फिर बोलते हैं कि उन्हें ही आगे जारी रखना होगा क्योंकि बच्चों पर नहीं छोड़ सकते। खैर आमिर ने अब इस पर अपनी बात रखी है।
हर जनरेशन का एक स्टार होता है
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी कि सुपरस्टार्स का एरा अब खत्म हो रहा है। दरअसल, कई लोगों को लगता है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ही लास्ट सुपरस्टार्स हैं। लेकिन आमिर के मुताबिक हर जनरेशन का एक स्टार होता है।
आपसे ज्यादा हार्डवर्क और टैलेंटेड लोग हैं
आमिर ने कहा, ‘आपको नया स्टार मिलता है। सैयारा बड़ी हिट थी। चंकी पांडे का भांजा फिल्म में था। वह यंग और टैलेंटेड एक्टर हैं। ऐसा होता रहेगा। ऐसा कुछ पास्ट से नहीं है। आपसे बेहतर हमेशा लोग होंगे। आपसे ज्यादा हार्डवर्क, आपसे ज्यादा टैलेंटेड जो आपकी जगह लेगा। हम लोग भी लाइफलॉन्ग नहीं रहेंगे।’
विकी-रणवीर और रणबीर की तारीफ की
आमिर ने पठान से शाहरुख, सलमान के सीन को लेकर कहा, ‘आज के समय में कई यंग एक्टर्स ना सिर्फ उनसे बेहतर कर रहे हैं बल्कि हमसे ज्यादा अच्छी कमाई कर सकते हैं। छावा-विकी कौशल, एनिमल रणबीर कपूर, धुरंधर रणवीर सिंह। ये सब हमें टेकओवर कर सकते हैं। ये सब टैलेंटेड एक्टर्स हैं, हमसे ज्यादा टैलेंटेड। आमिर का कहना है कि इन एक्टर्स ने अपने काम से जवाब दिया है।’
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ
आमिर की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट सितारे जमीन पर नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट की है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थीं।
बतौर प्रोड्यूसर 2 फिल्में आएंगी
अब आमिर खान की बतौर प्रोड्यूसर 2 फिल्में आने वाली हैं एक है लाहौर 1947 और दूसरी एक दिन। लाहौर 1947 में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। वहीं एक दिन में आमिर के बेटे जुनैद खान, साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे।
साई पल्लवी और जुनैद की जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि यह बिल्कुल फ्रेश पेयर होगा। वहीं सनी देओल, प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद साथ में काम करने वाले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


