Home मनोरंजन समाचार शाहरुख खान के बाद अब सलमान के साथ बनेगी लेडी सुपरस्टार नयनतारा...

शाहरुख खान के बाद अब सलमान के साथ बनेगी लेडी सुपरस्टार नयनतारा की जोड़ी, क्या कमाल कर पाएगी फिल्म?

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/salman_nayanthara_1775018416235_1775018420778.png

शाहरुख खान के बाद अब साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा सलमान खान के साथ काम करेंगी। ये पहली बार होगा जब सलमान खान और नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। 

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की चर्चा के बीच अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होगी। फिल्म के ऐलान के बाद सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस के इस उत्साह के बीच सलमान खान की एक्ट्रेस का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ में लेडी सुपरस्टार के नाम से पहचान बनाने वाली नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आ चुकी हैं।

लेडी सुपरस्टार नयनतारा सलमान खान की हिरोइन

सलमान खान की ये फिल्म वामशी पेदीपल्ली डायरेक्ट करेंगे। अब इस फिल्म के मेकर्स श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने लीडिंग लेडी के तौर पर नयनतारा के नाम का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा, ‘एक असली स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए आपका हमारे साथ आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है’। इसके साथ मेकर्स ने नयनतारा और सलमान की एक तस्वीर भी शेयर की।

शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं नयनतारा

नयनतारा की बात करें तो वो साल 2023 में रिलीड हुई फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। शाहरुख खान के साथ नयनतारा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं, शाहरुख खान और नयनतारा की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,100 करोड़ की कमाई की थी। शाहरुख के बाद अब सलमान के साथ नयनतारा नजर आनेवाली हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या सलमान और नयनतारा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी?

सलमान खान के इस डायरेक्टर को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

वामशी पेदीपल्ली की बात करें तो महेश बाबू की फिल्म महर्षि के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें मैसेज देने वाली मास फिल्मों के लिए जाना जाता है। वामशी पेदीपल्ली पहली बार सलमान खान के साथ काम करेंगे। इस बात को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू होगी।

कब रिलीज हो रही सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’

सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की बात करें तो ये फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। यह फिल्म 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN