Home मनोरंजन समाचार शाहरुख खान की किंग को लेकर क्या डायरेक्टर को है प्रेशर? सिद्धार्थ...

शाहरुख खान की किंग को लेकर क्या डायरेक्टर को है प्रेशर? सिद्धार्थ बोले- जब मेगास्टार संग…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/shur_1770826592562_1770826603942.jpg

संक्षेप:

सिद्धार्थ आनंद फिल्म किंग लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान के साथ। यह दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों पठावन में काम कर चुके हैं जो ब्लॉकबस्टर थी।

शाहरुख खान की फिल्म किंग आने वाली है। इस फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में थिएटर्स पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने कुछ इंट्रेस्टिंग बात बताी है। उन्होंने बताया कि क्या उन्हें शाहरुख की किंग को लेकर कोई प्रेशर है या नहीं।

क्या बोले सिद्धार्थ

सिद्धार्थ जिन्होंने वॉर, फाइटर और पठान जैसी फिल्म बनाई हैं उन्होंने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि कोई प्रेशर नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि काफी उम्मीदें हैं और यह तब होता है जब आप शाहरुख खान जैसे मेगास्टार के साथ काम कर रहे हो। मैं इसलिए एक्सपेक्टेशन्स से जागरुक हूं। लेकिन अगर मैं उसे ज्यादा हावी होने दूंगा तो गलती होगी। मैं फिल्ममेकिंग में गलत हो जाऊंगा क्योंकि अगर इसका कोई फॉर्मूला होता तो सब ब्लॉकबस्टर ही बनाते।’

इस टेस्ट को दोबारा पास करेंगे

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि उन्होंने पठान को इसी उम्मीद के साथ नहीं बनाया था कि इससे क्या नंबर्स होंगे। सिद्धार्थ का कहना है कि अगर आप सक्सेस फॉर्मूला फॉलो करने लगोगे तो फिर आप दूसरा गेसिंग शुरू कर देते हो कि ऑडियंस क्या पसंद करेगी? उन्होंने कहा कि वह किंग पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वह बोले, हमें इस टेस्ट को दोबारा पास करना है ऑडियंस के साथ। हम इसी इन्टेशन के साथ काम कर रहे हैं। हमें उम्मीदों के बारे में पता है, लेकिन हम इसे प्रेशर लेकर खराब नहीं करेंगे।

पठान थी ब्लॉकबस्टर

बता दें कि शाहरुख और सिद्धार्थ की फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर थी। पठान ने भारत में 543.09 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ कमाए थे।

किंग स्टार कास्ट

फिल्म किंग की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और बेटी सुहाना खान भी होंगी। इनके अलावा अभिषेक बच्चन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

शाहरुख-दीपिका की साथ में फिल्में

शाहरुख और सुहाना की साथ में यह पहली फिल्म है। वहीं थिएटर पर रिलीज होने वाली सुहाना की यह पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आई थीं। हालांकि यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

वहीं दीपिका के साथ शाहरुख की यह छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, पठान और जवान में साथ काम कर चुके हैं। सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN