Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/Farah_K_1774965408193_1774965412038.jpgफराह खान के कुक कई साल पहले अपने गांव से महज 250 रुपये जेब में लेकर निकले थे। लेकिन फिर उनकी मेहनत और हुनर रंग लाया। लेकिन उनकी जिंदगी में असली ट्विस्ट तब आया जब उन्हें फराह खान के घर नौकरी मिली।
बिहार के एक छोटे से गांव से महज 250 रुपये लेकर काम की तलाश में निकले दिलीप मुखिया आज सोशल मीडिया पर स्टार’ बन चुके हैं। फिल्ममेकर फराह खान के साथ पिछले 11 सालों से काम कर रहे दिलीप अब सिर्फ उनके कुक नहीं रहे, अब वह बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन गए हैं। फराह खान ने अपने हालिया व्लॉग में दिलीप की बढ़ती शोहरत और सैलरी को लेकर हुए शॉकिंग खुलासे किए, जिसके बाद दुनिया का ध्यान एक बार फिर दिलीप की तरफ गया है।
शाहरुख खान को प्याज काटना सिखाया था
दिलीप की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक ऐड में नजर आ चुके हैं। फराह खान के निर्देशन में बने इस ऐड में दिलीप फुल कॉन्फिडेंस के साथ शाहरुख को प्याज काटना सिखा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के सामने उनकी ही फिल्म ‘कल हो ना हो’ का एक जोक भी सुनाया। शाहरुख के अलावा वह कियारा आडवाणी के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। श्रुति हासन उन्हें ‘रियल स्टार’ कहती हैं, तो जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स भी उनके फैन हैं।
250 रुपये से लेकर घर से निकले थे दिलीप
दिलीप का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव से हैं। 42 साल के दिलीप ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तो उनके पिता ने उन्हें सिर्फ 250 रुपये दिए थे। उन्होंने शुरुआत में घरों में हेल्पर के तौर पर काम किया, लेकिन फराह खान से जुड़ने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। आज वह यूट्यूब फैनफेस्ट जैसे बड़े इवेंट में रेड कार्पेट पर चलते हैं और ब्रांड्स के लिए विदेश भी जाते हैं। फराह खान ने दिलीप की सैलरी बताते हुए कहा कि दिलीप ने 20 हजार रुपये की सैलरी से शुरुआत की थी, लेकिन आज वह ऐड्स और सोशल मीडिया से मोटी कमाई कर रहे हैं।
दिलीप गांव में बनवा रहे हैं 6BHK का बंगला
अपनी मेहनत की कमाई से दिलीप अपने गांव में तीन मंजिला और 6 कमरों वाला एक बड़ा बंगला बनवा रहे हैं। फराह खान अक्सर अपने व्लॉग्स में दिलीप के साथ मजाक करती नजर आती हैं। हाल ही में कृष्णा श्रॉफ के घर पर शूट हुए व्लॉग में फराह ने मजाक में उनकी सैलरी का जिक्र किया था, जिस पर दिलीप का रिएक्शन वायरल हो गया। विज्ञापनों से लेकर सेलिब्रिटीज के घरों तक, दिलीप की पहुंच आज हर जगह है। फराह के व्लॉग्स की सक्सेस के पीछे भी दिलीप एक बड़ा कारण हैं। फैंस उनका मजेदार अंदाज में चीजें बताना और कई बार अतरंगी अंदाज में मस्ती करना मिस करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



