Source :- LIVE HINDUSTAN
Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे iPhone और Samsung के स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेंगे। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 series स्मार्टफोन की। सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra वेरिएंट को लॉन्च करेगी।
Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे iPhone और Samsung के स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेंगे। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 series स्मार्टफोन की, जो भारत में प्रीमियम प्राइसिंग के साथ आ सकते हैं। उम्मीद है कि शाओमी सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra वेरिएंट को लॉन्च करेगी। हालांकि इंडियन वेरिएंट्स की ऑफिशियल डिटेल्स अभी भी सीक्रेट हैं, लेकिन शुरुआती लीक्स और टिप्स्टर के दावों से इस बात के हिंट मिलने लगे हैं कि शाओमी इंडियन मार्केट के लिए स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत क्या रख सकती है, और खरीदार इस लाइनअप से क्या उम्मीद कर सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
इतनी होगी Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 की कीमत (संभावित)
टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के एक एक्स पोस्ट में किए गए नए दावे के मुताबिक, टिप्स्टर ने कहा कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 की कीमत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है, जबकि Xiaomi 17 Ultra लगभग 1,25,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। ये कीमतें अपने पहले के मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा हैं, जिन्हें क्रमशः 64,999 रुपये और 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
इन iPhone और Samsung फोन्स से होगा मुकाबला
अगर कीमत का दावा सही है, तो शाओमी 17 अल्ट्रा को भारत में सैमसंग के गैलेक्सी S अल्ट्रा फोन और ऐप्पल के आईफोन प्रो मॉडल के मुकाबले में उतारा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और आईफोन 17 प्रो के 256GB वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये और 1,34,900 रुपये थी।
इस बीच, आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 82,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी S25 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है।
पहले की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शाओमी 17 इंटरनेशनल मार्केट में 12GB रैम के साथ 256GB या 512GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर्स में भी उपलब्ध होगा। वहीं, शाओमी 17 अल्ट्रा के ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन के साथ आने की उम्मीद है।
अपकमिंग फोन की खासियत
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के चीनी वेरिएंट में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। दोनों में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरे और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अल्ट्रा मॉडल में 6.9-इंच 1.5K एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,800mAh की बैटरी है। शाओमी 17 में 6.3-इंच 1.5K OLED 120 हर्ट्ज स्क्रीन और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


