Home विश्व समाचार वो पूछते हैं ऐसा क्यों कर रहे, डोनाल्ड ट्रंप ने किसे कह...

वो पूछते हैं ऐसा क्यों कर रहे, डोनाल्ड ट्रंप ने किसे कह दिया बेवकूफ; आगे का प्लान भी बताया

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को फिर से धमकी दी है। ट्रंप ने कहाकि अगर शांति वार्ता अंजाम तक नहीं पहुंची तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट को तबाह कर देगा। इतना ही नहीं, वह तेल के कुओं और खर्ग आइलैंड पर भी कब्जा कर लेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को फिर से धमकी दी है। ट्रंप ने कहाकि अगर शांति वार्ता अंजाम तक नहीं पहुंची तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट को तबाह कर देगा। इतना ही नहीं, वह तेल के कुओं और खर्ग आइलैंड पर भी कब्जा कर लेगा। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहाकि समझौते और युद्ध का उनका इरादा ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण हासिल करना होगा, जिसकी तुलना उन्होंने इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई से की। इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर हमले को लेकर सवाल उठाने वालों को बेवकूफ तक कह डाला।

पसंदीदा योजना क्या
ट्रंप ने कहाकि सच कहूं तो, मेरी सबसे पसंदीदा योजना ईरान से तेल छीनना है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं। ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ लेकिन वे बेवकूफ ही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वाशिंगटन खर्ग द्वीप पर नियंत्रण कर सकता है, जिससे होकर ईरान के कच्चे तेल का अधिकांश निर्यात होता है और कहा कि यह विकल्प अभी भी विचाराधीन है। उन्होंने कहाकि हो सकता है हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लें हो सकता है न करें। हमारे पास कई विकल्प हैं… इसका मतलब यह भी होगा कि हमें कुछ समय के लिए खर्ग द्वीप पर रहना होगा।

कहा-ईरान की सेना, नेवी नष्ट कर दी
जब ट्रंप से द्वीप पर ईरानी रक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ईरान की सेना और नौसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। साथ ही कहाकि मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई रक्षा व्यवस्था है। हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं। लेकिन ट्रंप की हालिया टिप्पणी कि वह ‘तेल पर कब्जा करना चाहते हैं’ से बाजारों में कोई हलचल नहीं मची है और ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं।

ईरानी क्षेत्र में बढ़ रहे अमेरिकी सैनिक
ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब पेंटागन इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। मरीन और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की इकाइयों सहित हजारों अमेरिकी सैनिकों को इस क्षेत्र में तैनात किया गया है। बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक तेल की कीमतों को भी तेजी से बढ़ा दिया है और आगे तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 116 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है।

सऊदी अरब में अमेरिकी हवाई अड्डे पर हुए हमले सहित सैन्य तनाव बढ़ गया है, जिसमें अमेरिकी सैनिक घायल हुए और सैन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, यमन में हाउथी विद्रोहियों ने युद्ध में प्रवेश कर लिया है, जिससे मौजूदा संघर्ष में एक नया चरण शुरू हो गया है और उन्होंने इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी हैं, जिससे एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

आक्रामक बयानबाजी के बावजूद ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान सहित मध्यस्थों के माध्यम से अप्रत्यक्ष वार्ता जारी है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के गुजरने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि उन्होंने हमें 10 की अनुमति दी थी। अब वे 20 की अनुमति दे रहे हैं और 20 टैंकर पहले ही अपना काम शुरू कर चुके हैं और जलडमरूमध्य के ठीक बीच से गुजर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN