Home मनोरंजन समाचार विवादों में फंसी ‘धुरंधर 2’, कारण? फिल्म में इस्तेमाल किया गया पुराना...

विवादों में फंसी ‘धुरंधर 2’, कारण? फिल्म में इस्तेमाल किया गया पुराना गाना ‘हम प्यार करने वाले’

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/17_dec_dhurandhar__1765972719585_1765972725852_1775698351770.jpg

Dhurandhar 2: त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आरोप लगाया कि ‘धुरंधर 2’ में ‘हम प्यार करने वाले’ गाने के इस्तेमाल की अनुमति उन्हें नहीं दी गई थी। उन्होंने बिना राइट्स लिए इस गाने का इस्तेमाल किया है।

Dhurandhar 2 Controversy: ‘धुरंधर 2’ नए विवाद में फंस गई है। एक तरफ, ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म में पुराने गाने के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस ‘B62 स्टूडियोज’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

क्या है शिकायत?

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति के ‘धुरंधर 2’ में ‘हम प्यार करने वाले’ गाने का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, ओरिजनली ‘हम प्यार करने वाले’ गाने को आनंद-मिलिंद ने कम्पोज किया था। वहीं इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे। यह गाना 1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेव’ में था। इस गाने को अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी।

त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने दावा किया है कि इस गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग से जुड़े राइट्स पर उनका मालिकाना हक है इसलिए ‘धुरंधर 2’ में इस गाने का इस्तेमाल कर आदित्य धर की प्रोडक्शन कम्पनी ने ‘कॉपीराइट कानून’ का उल्लंघन किया है।

क्या मांग रखी है त्रिमूर्ति फिल्म्स ने?

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही, कंपनी ने हर्जाने और अन्य संबंधित राहतों की भी मांग की है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करके, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराकर और प्रमोशनल कंटेंट के जरिए इस गाने का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

यहां सुनिए ये विवादित गाना

टी-सीरीज ने यूट्यूब पर ‘धुरंधर 2’ का विवादित गाना ‘हम प्यार करने वाले’ जारी किया है। उन्होंने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण के साथ गीतकार समीर अनजान को श्रेय दिया है।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है जो हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में रहता है और इंडिया के लिए काम करता है। फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन हैं। फिल्म ने डे 21 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN