Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/Vijay_Deverakonda__1711795981187_1772022298193.jpgविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब दोनों की शादी को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है वो है शादी का मुहूर्त।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के शादी से पहले के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। अब सबको बस उनकी शादी के फोटोज का इंतजार है। लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर एक जरूरी जानकारी आई है। दरअसल, दोनों की शादी का मुहूर्त पता चल गया है।
क्या है शादी का मुहूर्त
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हल्दी और मेहंदी बुधवार को हुई है जिसमें सिर्फ दोस्त और करीबी लोग ही शामिल थे। वहीं शादी के मुहूर्त की बात करें तो दोनों सुबह 8 बजे शादी करेंगे क्योंकि दोनों तेलुगु और कोडवा कल्चर के मुताबिक शादी करेंगे।
शादी से पहले विरोश प्रीमियर लीग
बता दें कि रश्मिका और विजय ने शादी से पहले उदयपुर में विरोश प्रीमियर लीग रखा था जिसमें सभी ने क्रिकेट और पूल गेम भी खेला।
रश्मिका, विजय और उनके भाई आनंद देवरकोंडा और उनके दोस्तों को हैदराबाद से जयपुर जाते देखा गया था सोमवार को। मेहमान फिर मंगलवार से वेन्यू पर पहुंचने लगे थे। वहीं संदीप रेड्डी वांगा और पंडित जी जो विरोश की शादी करेंगे वो बुधवार को शादी अटेन्ड करने पहुंचे।
पीएम मोदी का दोनों को स्पेशल नोट
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी जो शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे उन्होंने विजय के पैरेंट्स गोवर्धन राव और माधवी को नोट शेयर किया है और कपल को अपनी बधाई भेजी है।
लेटर में पीएम ने लिखा, ‘ना ही विजय और ना ही रश्मिका अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट्स के लिए नए नहीं हैं। लेकिन यह जो स्क्रिप्टिड चैप्टर है उनकी लियल लाइफ का इसमें बहुत प्यार और जादू है।’
रश्मिका-विजय की स्टोरी
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने साथ में फिल्म साल 2018 में गीता गोविंदम में काम किया था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 2019 में फिल्म डियर कॉमरेड। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की। दोनों ने फिर पिछले रविवार को शादी कन्फर्म करते हुए स्पेशल अनाउंसमेंट की और लिखा द वेडिंग ऑफ विरोश।
विरोश की शादी अनाउंसमेंट
उन्होंने लिखा था, ‘हमारे किसी प्लान को बनाने से पहले, हमारे अपने लिए कुछ चुनने से पहले, आप वहां पहले से थे। आपने इतने प्यार से हमें नाम दिया। आपने हमें विरोश कहा था। यही वजह है कि आज खुले दिल से हम अनाउंस कर रहे हैं द वेडिंग ऑफ विरोश।थैंक्यू हमें इतना प्यार गेने के लिए। आप हमारे पार्ट का हमेशा हिस्सा रहेंगे।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



