Home मनोरंजन समाचार विजय देवरकोंडा के पैरेंट्स की होने वाली बहू को लेकर है एक...

विजय देवरकोंडा के पैरेंट्स की होने वाली बहू को लेकर है एक कंडिशन, बोले- ऐसी हो जो मेरे…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/ravi_1771856949686_1771856959992.jpg

विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं।इस बीच उनके पैरेंट्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी होने वाली बहू को लेकर बात कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने विरोश की शादी कन्फर्म कर दी है और फैंस का कहना है कि दोनों ने लगभग शादी कन्फर्म कर दी है। दोनों की शादी से पहले फैंस दोनों की विजय और रश्मिका की फोटोज निकाल रहे हैं, उनके पुराने वीडियोज भी। वहीं अब फैन ने एक पुराना वीडियो निकाला है जिसमें विजय के पैरेंट्स गोवरधन राव और माधवी अपनी ड्रीम बहू के बारे में बात करते हैं।

क्या थी विजय की मां की एक कंडिशन

दरअसल, गीता गोविंधम की सक्सेस मीट में साल 2018 में जब एंकर ने विजय के पैरेंट्स से एक्टर की शादी को लेकर बात की थी और पूछा कि वे कैसी बहू चाहते हैं तो इस पर विजय की मां ने कहा था कि उनकी एक ही कंडिशन है। मैं चाहती हूं कि मेरी ऐसी बहू हो जो मेरे बेटे का अच्छे से ध्यान रखे और उसे बहुत प्यार करे। वह उसे अच्छे से समझें।

विजय के पिता ने क्या कहा था

वहीं विजय के पिता ने कहा था, ‘मैं बस चाहता हूं जिससे वह शादी करना चाहते है करे। मेरी कोई एक्सपेक्टेशन्स या ऑब्जेक्शन नहीं गै। मुझे कास्ट या धर्म को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मुझे खुशी होगी अगर वह इंडियन और खासकर साउथ इंडियन से शादी करे।’

विजय बोले थे करेंगे लव मैरिज

वहीं विजय ने खुद कहा था कि अरेंज मैरिज उनके लिए नहीं है। वह लव मैरिज करेंगे, लेकिन उनके पैरेंट्स को भी लड़की पसंद आनी चाहिए।

बता दें कि द गर्लफ्रेंड के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने इनडायरेक्टली विजय को लेकर कहा था, ‘अच्छी बात यह है मेरे पास एक ऐसा पार्टनर है जो मेरे दर्द को कम करता है ना कि उसे बढ़ाता है। मुझे मेरे पार्टनर को इसके लिए थैंक्यू कहना है।’

पिछले साल की सगाई

बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि विजय और रश्मिका ने सगाई कर ली है अक्तूबर में। इसके बाद ही खबर आई थी कि दोनों फरवरी में उदयपुर में शादी करेंगे।

सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट

बता दें कि रविवार को दोनों स्टार्स ने पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘हमारे प्लान बनाने से पहले, हमारे कुछ अपने लिए चुनने से पहले- आप पहले ही वहां थे। आपने इतने प्यार से हमें नाम दिया। आपने हमें विरोश कहा। आज पूरे दिन के साथ हम कहेंगे कि विरोश की शादी हो रही है। थैंक्यू हमें इतना प्यार देने के लिए हमेशा। आपको बहुत प्यार।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN